{"_id":"603a6843f3e9b828d4174e2e","slug":"up-bolero-and-tractor-trolley-collide-in-etawah-one-dead-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इटावा में बोलेरो और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इटावा में बोलेरो और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, एक की मौत, चार घायल
Sat, 27 Feb 2021 09:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 27 Feb 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
इटावा में बढ़पुरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे एनएच 92 पर स्थिति ग्राम कामेत के पास शनिवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो चालक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। बोलेरो में उन्नाव जनपद के लोग सवार थे जो भिंड जा रहे थे।
उन्नाव के बीघापुर निवासी सुनील (48) पुत्र चंद्रभूषण कुछ रिश्तेदारों को लेकर उन्नाव से भिंड के ग्राम किसुपूरा अपने किसी रिश्तेदार के यहां गमी में जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे बढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम कामेत के पास उदी से इटावा की तरफ जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से बोलेरो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
चालक सुनील क्षतिग्रस्त बोलेरों में फंस गए। बोलेरो सवार शांति देवी (55) पत्नी जगरूप सिंह निवासी धानी खेड़ा उन्नाव, शिल्पी (35) पत्नी राजीव सिंह निवासी स्कूटर इंडिया चौराहा लखनऊ, ओमप्रकाश (50) निवासी बीघापुर उन्नाव, सुनीता (45) पत्नी ओमप्रकाश निवासी बीघापुर उन्नाव घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों जिला अस्पताल भेजा गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस सुनील को कार से निकाल सकी। अस्पताल पहुंचने से पहले सुनील ने दम तोड़ दिया। क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर मस्सा सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक का पता किया जा रहा है।