फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   up board examination center in etawah

2021 में हाईस्कूल इंटर के 73 परीक्षा केंद्र बनेंगे

Wed, 27 Jan 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
up board examination center in etawah
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (वर्ष 2021) की परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल 73 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन केंद्रों की सूची एनआईसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा केंद्रों के संबंध में 30 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद फरवरी के प्रथम सप्ताह तक अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
बोर्ड ने विद्यालयों से परीक्षा केंद्र के संबंध में ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। सभी आधारभूत सुविधाओं और स्थलीय जांच के आधार पर बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने सूची जारी कर दी। गत वर्ष जिले में परीक्षा केंद्रों की संख्या 66 थी। इस बार सात परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची कार्यालय में भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

वे विद्यालय जो इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बने
कर्मक्षेत्र इंटर कालेज इटावा, जनता इंटर कालेज फर्रुखाबाद रोड इटावा ,निरंजन इंटर कालेज निरंजननगर, सुभाष इंटर कालेज विक्रमपुर, पंचशील इंटर कालेज सरायभूपत, शिवाजी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज, चौधरी सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर, एचकेएसडी इंटर कालेज नगला भग्गी, मां नारायणी इंटर कालेज कचौरा रोड जसवंतनगर। उक्त विद्यालय पिछले साल परीक्षा केंद्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए बने परीक्षा केंद्रों की सूची
ज्ञानचंद्र जैन वैद्य इंटर कालेज इकदिल, स्वतंत्र भारत इंटर कालेज किल्ली सुल्तानपुर, तिवारी ज्वाला प्रसाद आर्य कन्या इंटर कालेज, शीतल प्रसाद शोरावाल बालिका इंटर कालेज, सर्वोंदय इंटर कालेज लौंगपुर कुम्हावर, एचएमएस इस्लामियां गर्ल्स इंटर कालेज, ज्ञान सिंह इंटर कालेज लोधेश्वर नगर किल्ली, असित इंटर कालेज बीना, राजकीय आश्रम पद्घति इंटर कालेज नगला हीरालाल, ज्ञान स्थली इंटर कालेज भरथना, गुरूकुल इंटर कालेज महेवा, आरके इंटर कालेज साम्हों, केएस मेमोरियल इंटर कालेज व्यासपुरा, स्वामी अवधूतानंद इंटर कालेज हिंदूपुर वैदपुर ताखा, ग्रीन बैली इंटर कालेज लखना और श्री विद्यावती इंटर कालेज पालन अड्डा ऊसराहार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed