फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP Assembly Elections Pragatisheel Samajwadi Party leader Raghuraj Shakya Krishna Murari Gupta and BSP leader Badshah join BJP

यूपी विधानसभा चुनाव: प्रसपा नेता रघुराज शाक्य-कृष्ण मुरारी गुप्ता और बसपा नेता बादशाह हुए भाजपाई

Mon, 07 Feb 2022 07:49 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा।
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा। Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 07 Feb 2022 07:49 PM IST
सार

सोमवार को प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व सपा के टिकट पर दो बार सांसद व एक बार सदर विधानसभा से विधायक चुने जाने वाले रघुराज सिंह शाक्य व पत्नी सीमा शाक्य के साथ प्रसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन
UP Assembly Elections Pragatisheel Samajwadi Party leader Raghuraj Shakya Krishna Murari Gupta and BSP leader Badshah join BJP
भाजपा में शामिल हुए इटावा के प्रसपा और बसपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आने से इटावा जनपद के अन्य दलों में घुटन व अपमान महसूस कर रहे नेताओं ने लखनऊ में डेरा डाल रखा है। प्रदेश मेंं फिर से बनने वाली भाजपा सरकार बनने की संभावनाओं के ज्यादातर नेताओं के भगवामय होने की कतार लंबी होती जा रही है। दूसरे दलों से आने वाले इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने से कितना लाभ मिलेगा इसका पता10 मार्च के दिन मतगणना के दौरान ही चलेगा।

विज्ञापन


काफी समय से भाजपा में जाने की अटकलें लगाए जाने के बाद आखिरकार पूर्व सांसद/विधायक रघुराज शाक्य ने भाजपा का झंडा थाम ही लिया। सोमवार को प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व सपा के टिकट पर दो बार सांसद व एक बार सदर विधानसभा से विधायक चुने जाने वाले रघुराज सिंह शाक्य व पत्नी सीमा शाक्य के साथ प्रसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन


उनके साथ प्रसपा के जिला प्रमुख महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, बसपा नेता बादशाह राजपूत, व्यापारी नेता सर्वेश चौहान ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मी कांत बाजपेई के समक्ष भाजपा मेंं शामिल हुए। सभी का भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खबर है कांग्रेस नेत्री व लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं हंसमुखी शंखवार एडवोकेट व वरिष्ठ कांगे्रस नेता प्रेमशंकर शर्मा एडवोकेट ने भी वरिष्ठ भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी के समक्ष भाजपा की सदस्यता रविवार को लखनऊ में ली है। जनपद के कई नेता पहले भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इनमें हिन्दू सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवप्रताप राजपूत के अलावा सभासद दिलीप दुबे भी भाजपा का झंडा थाम चुके हैं।

चुनाव प्रचार समाप्त होने में 11 दिन बचे हैं। इस दौरान और कौन व किस दल का नेता भाजपा में शामिल होगा, अब इसको लेकर भी चर्चाएं शुरु हो गईं हैं। जनपद में तीसरे चरण के तहत 20 फरवरी को तीन विधानसभा सीटों जसवंतनगर, इटावा व भरथना सुरक्षित विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed