{"_id":"621278df92368b54211d8ce6","slug":"up-assembly-election-case-of-violation-of-code-of-conduct-has-been-registered-against-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा चुनाव: अखिलेश यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज, जानें- क्या है मामला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानसभा चुनाव: अखिलेश यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज, जानें- क्या है मामला?
Sun, 20 Feb 2022 10:52 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:52 PM IST
सार
एसडीएम सैफई ज्योत्सना बंधु ने एक पत्र जारी करके इसे आचार संहिता उल्लंघन का मामला बताया था। उनके इस पत्र के बाद था थाना सैफई में देर रात मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ थाना सैफई में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने की पुष्टि जिला निर्वाचन अधिकारी इटावा श्रुति सिंह ने की है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को सैफई अभिनव विद्यालय में बने बूथ पर वोट डालने गए थे। इस दौरान वहां पर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे। सपा अध्यक्ष के वोट डालकर आने के बाद वहां मीडिया ने उनसे सवाल पूछना शुरू कर दिए। इसी दौरान उन्होंने कुछ सवालों के मीडिया को जवाब दिए।
विज्ञापन
इस मामले में एसडीएम सैफई ज्योत्सना बंधु ने एक पत्र जारी करके इसे आचार संहिता उल्लंघन का मामला बताया था। उनके इस पत्र के बाद था थाना सैफई में देर रात मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन