फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Under suspicious circumstances the body of the youth was found lying in the garden

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बागिया में पड़ा मिला

Sun, 22 May 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Under suspicious circumstances the body of the youth was found lying in the garden
इकदिल (इटावा)। नग्ला तलब गांव में शनिवार को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव गांव के बाहर बाग में पड़ा मिला। पत्नी ने दो दिन पहले किसी से झगड़ा होने की बात पुलिस से कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव नगला तलब निवासी नीरज जाटव (38) पुत्र राजाराम शनिवार की दोपहर में घर से निकला था। शाम करीब साढ़े चार बजे उसका शव गांव के बाहर बगिया में शहतूत के पेड़ के नीचे पड़े होने की सूचना परिजनों को मिली। परिजनों शव घर ले गए और शाम करीब सात बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने परिजनों से पूछताछ के साथ साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

पत्नी सरिता ने बताया कि शुक्रवार को नीरज का किसी से झगड़ा हो गया था। कार्यवाहक थाना प्रभारी विष्णु कांत तिवारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला हार्टअटैक का लग रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed