फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Uncle's friend raped teenager in Etawah, complained to SP

इटावा में चाचा के दोस्त ने किया किशोरी से दुष्कर्म, एसपी से शिकायत

Thu, 21 Jul 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Uncle's friend raped teenager in Etawah, complained to SP
इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र की किशोरी के साथ गुजरात के कंपनी में काम करने वाले ऑपरेटर ने दुष्कर्म किया और कोर्ट ले जाकर वकील के सामने जबरिया शादी कर ली। साथ न रहने पर किशोरी को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। चचेरे चाच पर आरोपी का साथ देने का भी आरोप है। पिता ने बुधवार को एसपी देहात को शिकायतीपत्र दिया। एसपी ने एसओ बढ़पुरा को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

प्रार्थनापत्र में ग्रामीण ने बताया कि चचेरा भाई अहमदाबाद में रहता है। उसके कहने पर वह भी परिवार के साथ अहमदाबाद चला गया था। चचेरे भाई ने वहां निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी लगवा दी। उसी कंपनी में ग्रामीण की नाबालिग बेटी भी नौकरी करनी लगी। बीए की परीक्षा देने के लिए किशोरी दिसंबर में इटावा आई थी। बेटे को लेने के लिए ग्रामीण ने चचेरे भाई को इटावा भेजा था।
विज्ञापन

वह कंपनी के आपरेटर के साथ इटावा आया। आरोप है कि रात में सोते समय ऑपरेटर ने मुंह दबाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। दोनों किशोरी को लिए बिना ही अहमदाबाद लौट गए। ग्रामीण ने बेटी को फोन किया तो उसने तबियत खराब होने की वजह से न आने की जानकारी दी। कुछ दिनों बाद किशोरी बुआ के घर दिल्ली चली गई। वहां से एक मई को अहमदाबाद पहुंच कर 15 मई से कंपनी में नौकरी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण का आरोप है कि ऑपरेटर बेटी को परेशान करने लगा। उसकी अश्लील फोटो खींच ली और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। चचेरा भाई भी ऑपरेटर का साथ देता था। किशोरी की शिकायत पर कंपनी मालिक ने ऑपरेटर को नौकरी से निकाल दिया।

13 जून को किशोरी को कोर्ट ले जाकर वकील के सामने माला पहनाकर जबरदस्ती शादी कर ली। किशोरी किसी तरह वहां से भाग आई। ऑपरेटर ने फोन पर शादी का प्रमाणपत्र और फोटो डालकर साथ रहने का दबाव डाला। साथ न रहने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed