फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Unchahar made passengers wait for eight hours

Etawah News: ऊंचाहार ने यात्रियों को आठ घंटे करवाया इंतजार

Sat, 03 Jan 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Unchahar made passengers wait for eight hours
इटावा। कोहरे की वजह से हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अप-डाउन में ट्रेनों के घंटों लेट रहने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को 28 से अधिक ट्रेनें कई घंटे लेट रही। इसमें सबसे अधिक ऊंचाहार एक्सप्रेस ने यात्रियों को आठ घंटे इंतजार करवाया। वहीं, ट्रेनों के घंटों लेट रहने से 273 यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त करवा दिए। दैनिक यात्रियों ने ट्रेनों को घंटों लेट देख अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हो गए जबकि लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों ने कड़ाके की ठंड में प्लेटफार्म पर इंतजार किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस आठ घंटा, फरक्का एक्सप्रेस ढाई घंटा, आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटा 21 मिनट, कैफियत दो घंटा 12 मिनट, देहरादून एक्सप्रेस तीन घंटा 13 मिनट, वैशाली एक्सप्रेस दो घंटा 46 मिनट, संगम एक्सप्रेस 4 घंटा 38 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आई। इसके अलावा पूर्वा एक्सप्रेस चार घंटा 51 मिनट, मगध एक्सप्रेस दो घंटा सात मिनट, कोटा-पटना एक्सप्रेस एक घंटा 29 मिनट देरी से आई। इसके साथ ही डाउन लाइन पर वैशाली एक्सप्रेस छह घंटा चार मिनट देर से आई।
विज्ञापन

कैफियत एक्सप्रेस छह घंटा 34 मिनट, लालगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन चार घंटा 38 मिनट, मगध एक्सप्रेस छह घंटा 17 मिनट, मरुधर एक्सप्रेस दो घंटा 46 मिनट, शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा 49 मिनट, दौराई स्पेशल एक्सप्रेस एक घंटा 36 मिनट, गोमती एक्सप्रेस दो घंटा समेत कई ट्रेनें लेट रही। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कोहरे की वजह से नार्थ-ईस्ट व महानंदा एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त रहीं। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनें निर्धारित स्टेशनों से ही देरी से चल रही हैं। इसकी वजह से लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों प्रभावित हो रही है। यात्री मोबाइल में ट्रेनों की यथास्थिति देखकर ही घर से निकले। इससे उन्हें ठंड में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed