{"_id":"60217d718ebc3ed2866306b7","slug":"udi-road-remained-jam-for-12-hours-nights-passed-in-cold-etawha-news-knp610698465","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे जाम रहा उदी रोड, ठंड में गुजरी रातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 घंटे जाम रहा उदी रोड, ठंड में गुजरी रातें
विज्ञापन
चंबल पुल पर लागा जाम
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदी (इटावा)। विकासखंड बढपुरा के चंबल पुल से यमुना पुल तक वाहन सवार करीब 12 घंटे जाम में फंसे रहे। उदी रोड पर पांच ट्रक खराब होने की वजह से लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को ठंड में ही रात गुजारनी पड़ी। सोमवार को बढ़पुरा पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर रूट को चकरनगर की तरफ डायवर्ट कराया तो यातायात सुचारु हुआ।
उदी रोड पर शनिवार रात को दो ट्रक खराब हो गए थे, जिसके कारण चंबल नदी के पुल से यमुना पुल तक जाम लगा रहा। पुलिस ने रविवार तड़के जाम खुलवाने में कामयाबी हासिल की, लेकिन कुछ देर बाद ही तीन ट्रक और खराब हो जाने से उदी रोड पर फिर से जाम लग गया। बढ़पुरा पुलिस ने सोमवार को इटावा से आने वाले वाहनों को चकरनगर की ओर डायवर्ट किया। इसके बाद धीरे-धीरे वाहन निकल सके।
जाम में फंसे वृद्ध, बच्चे व महिलाओं को भूख-प्यास से व्याकुल देखा गया। साथ ही एंबुलेंस के मरीज भी जिंदगी व मौत से जूझते रहे। ग्रामीणों के मुताबिक, उदी रोड पर हर दूसरे दिन वाहन खराब होने से भीषण जाम लगता है। कई बार अधिकारी भी जाम में फंस चुके है, इसके बावजूद सड़क की मरम्मत व चौडी़करण का काम नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जाम का मुख्य कारण अवैध ओवरलोड वाहनों की रोकथाम के लिए स्थापित चेकपोस्ट को बताया है।
विज्ञापन
बढ़पुरा थानाध्यक्ष जीवाराम यादव ने बताया कि पुलिस टीम रविवार रात से ही जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी। सोमवार सुबह 11 बजे जाम खुल गया था, लेकिन अधिक ट्रैफिक होने की वजह से एक घंटे बाद फिर से जाम लग गया। वहीं बसरेहर के सेंगर नदी पुल पर भी एक घंटे जाम लगा रहा।