फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two youths who went to take the Home

Etawah News: होमगार्ड की परीक्षा देने गए दो युवकों अलग-अलग हादसों में मौत

Sun, 26 Apr 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 26 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two youths who went to take the Home
इटावा। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने गए दो युवकों की अलग-अलग सड़क हादसों में मौत हो गई। इसमें बकेवर क्षेत्र के नगलाबनी के युवक की सड़क हादसे में मैनपुरी के थाना किशनी स्थित कुसमरा सड़क पर मौत हो गई। वहीं, दूसरे जसवंतनगर क्षेत्र के युवक की शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन कटने से मौत हो गई।
विज्ञापन




शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे बकेवर के नगला बनी आदर्श नगर निवासी अभिषेक यादव (21) घर से निकला था। मैनपुरी के थाना किशनी के कुसमरा सड़क अरसारा गांव के निकट उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही किशनी पुलिस ने परिजनों को अवगत कराया। सूचना पर परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां शशि देवी और भाई अमन कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। अभिषेक दो भाइयों में बड़ा था। अगर अभिषेक हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन







शिकोहाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिला शव, ट्रेन से कटने की आशंका



जसवंतनगर। मोहल्ला लुधपुरा, जसवंतनगर निवासी शुभम (28) शनिवार को आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए शुक्रवार को आगरा के लिए रवाना हुआ था, ताकि समय से परीक्षा केंद्र पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिकोहाबाद स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के बीच शुभम का शव मिलने की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।




बताया गया है कि वह अपनी मां प्रेमलता के साथ पिछले लगभग दो दशकों से अपनी ननिहाल लुधपुरा में रह रहा था। परिजनों के अनुसार शुभम के पिता राकेश कुमार यूपी पुलिस में कार्यरत हैं। लंबे समय से परिवार से अलग रह रहे हैं। ऐसे में उसकी मां प्रेमलता ने मायके पक्ष के सहयोग से अपने चार बच्चों नीरज कुमार, रागिनी, कामिनी और शुभम पालन-पोषण किया। शुभम अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed