{"_id":"69fa44a30c6141f5e80f9a89","slug":"two-robbers-arrested-in-police-encounter-one-shot-in-the-leg-etawah-news-c-216-1-etw1005-142271-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगी
विज्ञापन
भरथना(इटावा)। पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरों को पकड़ा गया है। फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए 53,700 रुपये, दो तमंचे, कारतूस व बाइक बरामद की। लुटेरों के दो साथियों की तलाश की जा रही है।
मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घसारा तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुठभेड़ कर शातिर अपराधी विश्वनाथ उर्फ बीपी निवासी मोहल्ला कुमराहन थाना इकदिल के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी ऋतिक कुमार निवासी ग्राम गौतला, थाना अछल्दा, औरैया को भी दबोच लिया।
पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 27 अप्रैल को विशंभर कॉलोनी निवासी किराना व्यापारी गोविंद शाक्य के साथ घर जाते समय 1.70 लाख रुपये छीन लिए थे। घायल विश्वनाथ उर्फ बीपी पर लूट और चोरी के 18 मामले दर्ज हैं, जबकि ऋतिक कुमार पर छह मामले पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इनके खिलाफ थाना भरथना में बीएनएसएस और आयुध अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस घटना में दो लुटेरों के और शामिल होने की बात सामने आई है। इसके लिए टीम लगी हुई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
- 300 सीसीटीवी कैमरे खंगाले तब मिली कामयाबी
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि किराना व्यापारी गोविंद शाक्य की पकड़े गए लुटेरों ने तीन दिनों तक रेकी थी। एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र ने बताया कि टीमों ने घटनास्थल से लेकर दुकान व हाईवे व आसपास क्षेत्रों में लगे करीब 300 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें पुलिस को कुछ संदिग्ध युवक बाइक से औरैया की ओर जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए घेराबंदी की। सोमवार रात पुलिस ने उन्हें मुठभेड़ में दबोच लिया।