फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two pillars of under-construction railway overbridge fell

निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के दो पिलर गिरे

Sat, 04 Dec 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two pillars of under-construction railway overbridge fell
इटावा। भरथना क्षेत्र के कंधेसी पचार गांव के सामने निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के लिए सरियों का जाल बनाने के दौरान दो पिलर भरभरा कर गिर गए, जिससे जाल के बीच चार मजदूर फंस गए।
विज्ञापन

इससे निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सहकर्मियों ने कटर से सरियों का जाल काटकर फंसे मजदूरों को किसी तरह बाहर निकला। सभी को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां से एक कर्मचारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उसकी हालत गंभीर बताई गई है। भरथना रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित रेलवे फाटक संख्या 21 पर कंधेसी पचार गांव के सामने रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लिए पिलर बनाए जा रहे थे। कर्मचारी खड़े किए गए पिलर में सरियों का जाल कस रहे थे। उसी दौरान एक पिलर भरभरा कर गिर गया।
उसकी चपेट में आने से पास बन रहा दूसरा पिलर भी गिर गया। इन पिलरों के बनाने में जुटे कर्मचारियों की चीख सुनकर सहकर्मी दौड़ कर मौके पर पहुंचे और सरियों के जाल में फंसे फरीदपुर बरेली के घंदौली निवासी सतीश, वीरेश, सत्यपाल व श्याम बाबू को एक-एक कर बाहर निकाला।
सहकर्मी सभी को फौरन उपचार के लिए सीएचसी ले गए। यहां से डॉक्टर ने सतीश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिलरों के गिरने व कर्मचारियों के जाल में फंसे होने की सूचना पर थाना पुलिस व फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
तब तक सहकर्मी घायलों को अस्पताल ले जा चुके थे। घायल श्यामबाबू ने बताया कि सरियों के जाल को कसने के दौरान दो पिलर गिर गए थे।
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि छह मीटर से अधिक की ऊंचाई वाले निर्माणाधीन पिलरों में सरियों का ढांचा बिना किसी सपोर्ट के कर्मचारी कस रहे थे। कार्यदायी कंपनी के अधिकारियों को जाल कसने से पहले सरियों के ऊंचे ढांचे को आसपास सपोर्ट देना चाहिए था।

सरियों का ढांचा लगभग साढ़े छह मीटर ऊंचा था। उसका जाल कसने के दौरान सभी मजदूर एक ही ओर आ गए। इससे ढांचा एक तरफ झुक कर गिर गया। इसकी वजह से हादसा हुआ है। जाल में फंसे चार कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है। सभी का उपचार कराया जा रहा है।
- पंकज कुमार, जेई, ओवर ब्रिज निर्माण कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed