{"_id":"61dc79f1c8386d5e5e03f3de","slug":"two-girls-hit-by-train-one-dead-etawah-news-knp674644891","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवतियां ट्रेन की चपेट में आई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवतियां ट्रेन की चपेट में आई, एक की मौत
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सराय भूपत रेलवे स्टेशन से पहले रविवार की रात को ट्रेन से कटकर एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस के अलावा आरपीएफ भी मौके पर पहुंची।
औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के गांव झाबरपुर बल्लापुर निवासी करन सिंह की पुत्री पिंकी रविवार को नुमाइश देखने के लिए अपने घर से इटावा आई थी।
पिंकी ने अपने भाई की साली निशान सिंह की बेटी जतिना (19) को उसके गांव असवा कछार थाना बढपुरा को भी बुला लिया। दोनों ने शाम तक नुमाइश में चहलकदमी की और पैदल ही रेलवे लाइन के किनारे होते हुए डीपीएस स्कूल तक पहुंच गई। वहीं पर वह ट्रेन की ट्रेेेेन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
हादसे में जतिना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई। जतिना के परिजनों ने बताया कि उसे मालूम नहीं कि वह इटावा कैसे पहुंची। वह घर से साइकिल का पंक्चर जुड़वाने की बात कहकर निकली थी।
इटावा आने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पिंकी घायल थी। उसने बताया कि वह अपने भाई की साली के साथ नुमाइश देखने आई थी।
वह कैसे वहां पहुंच गई, इसके बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे सकी। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।