फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two crocodiles caught using nets in Kundeshwar Tal; one escaped.

Etawah News: कुंडेश्वर ताल में जाल लगाकर पकड़े गए दो मगरमच्छ, एक भागा

Wed, 30 Sep 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 30 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two crocodiles caught using nets in Kundeshwar Tal; one escaped.
फोटो: 19 कुंडेश्वर ताल से मगरमच्छ का रेस्क्यू करती सेंचुरी विभाग की टीम। स्रोत विभाग
उदी। बढ़पुरा क्षेत्र के कुंडेश्वर ताल में मगरमच्छ होने की सूचना पर सेंचुरी विभाग की टीम ने सोमवार को मगरमच्छों को पकड़ने के लिए तालाब में जाल डाले। टीम शाम से लेकर रात दो बजे तक मगरमच्छों को पकड़ने में जुटी रही। रात के समय ताल में लगाए गए जाल में दो मगरमच्छ फंस गए। इनमें से एक मगरमच्छ जाल से निकलकर फिर तालाब में भाग गया।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने सेंचुरी को सूचना दी थी कि कुंडेश्वर ताल में उन्हें कई मगरमच्छ तैरते दिखाई दिए हैं। ग्रामीणों की सूचना के बाद सोमवार को बढ़पुरा सेंचुरी प्रभारी रोहित यादव के निर्देशन में टीम जाल लेकर तालाब पर पहुंची। दोपहर बाद टीम ने तालाब में जाल लगाना शुरू किया। इसके बाद काफी इंतजार के बाद भी मगरमच्छ जाल में नहीं फंसे। टीम ने देर रात तक अभियान जारी रखा और दो मगरमच्छ जाल में फंस गए।
विज्ञापन


जाल खींचकर बाहर निकालकर टीम ने एक मगरमच्छ को कब्जे में कर लिया। वहीं दूसरा मगरमच्छ तालाब से बाहर निकलने के बाद किसी तरह से जाल से निकल गया और वापस तालाब में चला गया। सेंचुरी टीम ने जिस मगरमच्छ को पकड़ा है उसकी लंबाई लगभग चार फीट है। जबकि जाल से निकलकर भागा मगरमच्छ लगभग छह फीट लंबा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने मगरमच्छ को बढ़पुरा घाट ले जाकर उसे चंबल नदी में छोड़ दिया है। वहीं दूसरे मगरमच्छ के दोबारा पकड़ने का टीम जल्द अभियान चलाएगी। बढ़पुरा सेंचुरी प्रभारी रोहित यादव ने बताया कि एक मगरमच्छ को पकड़कर चंबल नदी में छोड़ दिया गया है। दूसरे को पकड़ने के लिए रात में एक बार फिर से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed