{"_id":"64b58da99f6a5c155f0781b4","slug":"two-cows-died-in-himmatpur-gaushala-etawha-news-c-216-1-sknp1011-702-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: हिम्मतपुर गोशाला में दो गोवंशों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: हिम्मतपुर गोशाला में दो गोवंशों ने तोड़ा दम
Tue, 18 Jul 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मामन हिम्मतपुर में भूख से तड़प-तड़प कर गोवंश मर रहे हैं। सोमवार को दो गोवंशों ने भूख-प्यास से छटपटाते हुए दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य गोवंश दयनीय हालत में मौत से संघर्ष कर रहे हैं। आलम यह है कि गोवंश की देखभाल करने वाले चारों कर्मचारी वेतन न मिलने का रोना रो रहे हैं।
गोशाला में चारा-पानी व गाेवंश को पौष्टिक आहार की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान व सचिव की है। इसके हालात बद से बदतर बने हुए हैं। वेतन न मिलने से कर्मचारी भी गोवंशों पर ध्यान नहीं दे रहे है। लिहाजा गोवंश समय से चारा-पानी न मिलने से बुरी तरह छटपटाते रहते है। इस वजह से कमजोर होकर मर रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि जो भूसा भेजा जाता है, उसे खिलाते हैं। गाेवंशों के मरने की वजह डाॅक्टर ही बता सकते हैं।
बोले जिम्मेदार
पशु चिकित्सा अधिकारी ताखा शिवांगी पांडेय ने बताया कि बीमार गोवंशों का इलाज संभव है। भुखमरी का इलाज नहीं नहीं हो सकता है। हरा चारा होने के बाद भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बीडीओ ताखा राजकुमार शर्मा ने बताया कि गोशाला में कीचड़ की समस्या को जल्द खत्म कराया जाएगा। सचिव व प्रधान को समय पर गोवंशों को हरा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
संदिग्ध दवा के भरे नमूने, डेढ़ लाख की दवा बिक्री पर रोक
इटावा। जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडे ने सोमवार को जवाहर मार्केट स्थित एक फर्म के औचक निरीक्षण के दौरान तीन संदिग्ध औषधियों के नमूने भरे।|साथ ही फर्म के बाहर फर्श पर दवाई मिलने पर लगभग एक लाख रुपये से अधिक की दवाएं ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत उनकी बिक्री पर रोक लगा दी है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान फर्म में कम तापमान पर दवाईयों के रखने के लिए फ्रिज की व्यवस्था नहीं थी। कम तापमान पर भंडार की जाने वाली दवाईयों में 46 हजार रुपये की बिक्री पर भी रोक लगा दी है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही भरे गए सभी नमूने को राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ उत्तर प्रदेश भेजने के बाद फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया। (संवाद)
...............................