फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two children in the national judo selection

राष्ट्रीय जूडो में दो बच्चों का चयन

Thu, 13 Aug 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 13 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two children in the national judo selection

डीपीएस इटावा के बच्चों ने राज्य स्तरीय जूड़ो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फतह हासिल की। इस प्रतियोगिता में डीपीएस इटावा के तीन बच्चों ने मेडल जीते। इसमें से प्रतीक यादव व यासिर अली का राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अब ये गाजियाबाद में अपना हुनर दिखाएंगे।

विज्ञापन


सहारनपुुर के डा भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूड़ो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कोच प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लेने से यहां से भी बच्चे गए थे।
विज्ञापन


रतियोगिता के दौरान डीपीएस इटावा के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतीक यादव, यासिर अली और अभिषेक यादव ने मेडल जीतकर डीपीएस इटावा का नाम रोशन किया। इनमें प्रतीक यादव व यासिर अली का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली जूडो प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। कोच प्रभाकर सिंह ने बताया कि दोनों बच्चे अब गाजियाबाद खेलने जाऐंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चेयरमैन विवेक यादव व प्रधानाचार्य भावना सिंह ने विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रधानाचार्य डा आनंद, अर्चना मेमोरियल की प्रधानाचार्या नीलम आनंद, ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवपाल यादव ने भी विजेता बच्चों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed