{"_id":"5fde3c1d8ebc3e3dd12f85c1","slug":"two-brothers-raped-by-ig-order-etawha-news-knp600934370","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों पर आईजी के आदेश से दुष्कर्म का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों पर आईजी के आदेश से दुष्कर्म का केस
विज्ञापन
जसवंतनगर। आईजी मोहित अग्रवाल के निर्देश पर कोतवाली में विधवा से दो भाइयों के दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना पांच दिसंबर की है। आरोप यह भी है कि आरोपियों ने विरोध पर मां-बेटे को अगवाकर चलती जीप से फेंककर भाग निकले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि पांच दिसंबर को सुबह करीब सात बजे परिजन खेत में काम करने गए थे और 11 वर्षीय छोटा बेटा गांव में स्थित दुकान में दूध लेने गया था। तभी जिला मैनपुरी के थाना करहल नगला धर्म निवासी प्रदीप पुत्र जगदीश व उसका भाई सुजीत उर्फ संतोष उसे अकेला पाकर घर में घुस आए।
आरोप है कि दोनों ने उसके साथ दुुुष्कर्म किया। इस बीच बेटा दूध लेकर घर लौटा तो आरोपितों ने उसके सीने पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर जीप में दोनों को बैठाकर मैनपुरी की तरफ ले जाने लगे। शोर मचाने पर दोनों आरोपितों ने मां-बेटे को जीप से धक्का दे दिया था। ग्रामीण घायल मां-बेटे को करहल अस्पताल में ले गए, जहां से डाक्टर ने दोनों को इटावा जिला अस्पताल भेजा दिया था।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि हालत में सुधार होने पर जसवंतनगर कोतवाली में मामले की शिकायत की व एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कानपुर में पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल को प्रार्थना पत्र दिया। उनके निर्देश पर जसवंतनगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल रमेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।