फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bike riders die due to tractor collapse

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Fri, 10 Mar 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा Updated Fri, 10 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कचौरा रोड पर नगला बाबा के पास बाइक से जा रहे दो लोगों को ट्रैक्टर ने राैंद दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रैक्टर चालक भाग गया।
विज्ञापन


जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव राम नगर निवासी कमलेश कुमार (40) पुत्र अनंतराम यादव अपनी बाइक से साथी उदयराज पुत्र जय नारायण के साथ इटावा आया था। दोनों शुक्रवार को वापस जा रहे थे। कचौरा रोड पर बाबा कोल्ड स्टोरेज के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिसमें दोनों सड़क पर जा गिरे और ट्रैक्टर कमलेश को रौंदता निकल गया। जबकि उदय घायल हो गया। कमलेश हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed