{"_id":"62a0ee43a0371405fa22f914","slug":"tubewell-transformer-damaged-irrigation-of-400-bighas-of-land-in-trouble-etawah-news-knp701348574","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप का ट्रांसफार्मर खराब, 400 बीघा जमीन की सिंचाई संकट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप का ट्रांसफार्मर खराब, 400 बीघा जमीन की सिंचाई संकट में
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। नगला छिरयारन (लहरोई) का सरकारी नलकूप बंद होने से 400 बीघा खेती की सिंचाई के लिए संकट खड़ा हो गया है। किसानों का कहना है कि अगर दूसरा ट्रांसफार्मर जल्द नहीं लगाया गया तो धान की नर्सरी लगाने में देरी हो जाएगी।
चोर सोमवार रात ट्रांसफार्मर का तेल और बाइंडिंग ले गए थे। इससे नलकूप बंद हो गया है। किसान प्रमोद, सीटू का कहना है कि नये ट्रांसफार्मर जल्दी नहीं लगाया गया पानी के अभाव में धान की पौध लगा पाना संभव नहीं होगा। इससे धान की उपज प्रभावित होगी। लहरोई निवासी किसान राजीव कुमार ने बताया कि उनकी चार बीघा खेती की सिंचाई के लिए नलकूप ही एक मात्र माध्यम है। धान की पौध लगाने का समय आ गया है, बीज भी खरीद लिया है।
पड़ियापुर के किसान जगदीश ने बताया कि नलकूप के आसपास उसकी व परिवार की 25 बीघा जमीन है। इसमें धान की पौध लगाने की तैयारी थी। नलकूप बंद होने से धान की पौध व खेत मे पानी लगाने का संकट आ गया है। अवर अभियंता ग्रामीण शशी गौड़ ने बताया कि विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त कर उससे तेल चोरी होने के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है। जल्द ही ट्रांसफार्मर पहुंचाकर नलकूप की बिजलीं आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।