{"_id":"63d95c06f1ad1b565d6c4ffb","slug":"truck-enter-in-dumper-driver-and-cleaner-died-etawah-news-knp741437427-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: खड़े डंपर में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक व क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: खड़े डंपर में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक व क्लीनर की मौत
विज्ञापन
इकदिल (इटावा)। आगरा-कानपुर हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में डंपर की हवा चेक कर रहे चालक व क्लीनर की मौत हो गई।
मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे इटावा की तरफ आ रहे डंपर को चालक ने मानिकपुर मोड़ से पहले हाईवे के किनारे खड़ा किया और क्लीनर के साथ हवा चेक करने लगा। इस दौरान कानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में डंपर चालक अजय पाल (38) निवासी अंगदपुरा गांव, थाना अटेर भिंड और क्लीनर महिपाल (34) निवासी अटेर भिंड की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक में भरा कोयला हाईवे पर फैल गया।
हादसा होते ही हाईवे पर जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। करीब एक घंटे बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हुआ। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी है। इंस्पेक्टर विष्णु कांत तिवारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक को जसवंतनगर पुलिस ने पकड़ लिया है।