{"_id":"6a022aa1a5ac686e9f0b9410","slug":"troubled-by-threats-the-laborer-attempted-suicide-etawah-news-c-216-1-etw1005-142586-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: धमकी से परेशान मजदूर ने किया जान देने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: धमकी से परेशान मजदूर ने किया जान देने का किया प्रयास
विज्ञापन
इटावा। प्रधान पुत्र की धमकी से परेशान मजदूर ने कलक्ट्रेट में सोमवार को जहर पीकर जान देने का प्रयास किया। सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह उसे बचाया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया गया।
ग्राम किल्ली सुल्तानपुर निवासी मजदूर रविंद्र कुमार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। उसका आरोप है कि ग्राम प्रधान सुमन देवी ने रंजिश के चलते उसका राशन कार्ड कटवा दिया। रविंद्र ने जब इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की तो आरोपी भड़क गए। बीती 13 अप्रैल को प्रधान पुत्र केशव ने रविंद्र के साथ मारपीट की और शिकायत वापस न लेने पर उसे गांव छोड़ने या जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित रविंद्र के अनुसार, उसने इस मामले की लिखित शिकायत थाना बसरेहर और एसएसपी से भी की थी लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। सोमवार दोपहर रविंद्र ने जहरीला पदार्थ पीकर जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
घटना के बाद कलक्ट्रेट में काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को थाने ले जाकर पूरे मामले की जानकारी ली। सीओ सिटी ने पीड़ित को निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिलाते हुए प्रकरण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि पीड़ित को उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ राशन बनवा के लिए संबंधित बीडीओ और लेखपाल को आदेश दिए गए हैं।
वहीं, प्रधन किल्ली सुल्तानपुर सुमन देवी का कहना है कि रविंद्र की ओर से लगाए गए आरोप निराधार है। चुनावी रंजिश में विपक्षी लोगों की सह पर यह सब किया गया है। राशन कार्ड से नाम कटवाने का काम उनका नहीं है। सत्यापन में राशन कार्ड कटा है। अगर उनका नाम गलत कटा है तो वह इसकी शिकायत जिला पूर्ति कार्यालय में कर सकते हैं।