फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tree fell on the road, traffic was disrupted for 5 hours

Etawah News: पेड़ सड़क पर गिरा, 5 घंटे तक बाधित रहा आवागमन

Thu, 22 Jun 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 22 Jun 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on the road, traffic was disrupted for 5 hours
भरथना। बारिश और आंधी के बीच बुधवार सुबह करीब चार बजे इटावा-बिधूना मार्ग पर नीम का पेड़ गिर पड़ा। इससे करीब पांच घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गिरधारीपुरा में नाग मठिया के सामने इटावा- बिधूना मुख्य मार्ग पर बुधवार को तड़के करीब चार बजे मुख्य मार्ग किनारे वर्षों पुराने लगा नीम का पेड़ तेज हवा के कारण गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि सुबह का समय होने से उस दौरान सड़क से कोई वाहन और व्यक्ति नही गुजर रहा था। इससे हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि पेड़ गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सड़क के बीचों बीच पेड़ गिरने से गुजरने वाले बस, ट्रक आदि वाहनों को मशक्कत करनी पड़ी। पांच घंटे बाद आसपास लोगों की ओर से सड़क पर गिरे पेड़ की टहनी काटकर हटाए जाने पर सुबह नौ बजे मुख्य मार्ग पर आवागमन सुलभ सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed