फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Treatment on the cot of home in government hospital

सरकारी अस्पाताल में घर की खटिया पर इलाज

Sun, 15 May 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Treatment on the cot of home in government hospital
उर्दू मोहल्ला स्वास्थ्य केंद्र पर खाली पड़ी डाक्टर की कुर्सी। संवाद - फोटो : ETAWAH
चकरनगर (इटावा)। गर्मी में बढ़ी मरीजों की संख्या ने बीहड़ क्षेत्र के अस्पतालों की व्यवस्था चरमरा दी है। हनुमंतपुरा पीएचसी में बेड़ कम पड़ने से घर की खटिया पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर के न आने पर वार्ड ब्वाय इंजेक्शन, ग्लूकोज से लेकर दवा देने तक का काम कर रहा है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 9: 35 बजे मैदान में पड़ी घर की खटिया (चारपाई) पर लिटाकर मरीजों को ग्लूकोस चढ़ाया जा रहा था। कैमरे देखकर वार्ड ब्वाय ने ग्लूकोज की बोतलों से निडिल निकालकर मरीजों को खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

सहसों गांव निवासी मरीज सोबरन सिंह राजावत, चंद्रहंसपुरा की खुशबू देवी, मालती देवी, रानीपुरा की उमादेवी, अजीत की गढिया गांव की पूजा देवी ने बताया कि उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत है। सुबह ही अस्पताल में आए हैं। वार्ड ब्वाय ने इंजेक्शन लगाने के बाद ग्लूकोज की बोतल लगा दी। बेड खाली नहीं हैं, इसलिए घर से खटियां मंगाकर अस्पताल प्रशासन मरीजों को इलाज दे रहा है। मरीजों का कहना था कि प्राइवेट अस्पतालों में इलाज बहुत ज्यादा महंगा है। यहां हमें अच्छा और सस्ता इलाज मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव नरेश दुबे ने पैर में चोट की ड्रेसिंग कराने और दवा लेने आए थे। उन्होंने बताया कि अस्पताल नियमित खुलता है लेकिन डॉक्टर कभी कभी ही आते हैं। वार्ड ब्वाय मरीजों का इलाज करता है। सीताराम, जानकी देवी, विकलांग अजय ने बताया कि वार्ड बॉय ने उपचार किया है। बीमार होने पर यहीं आ जाते हैं।
वार्ड ब्वाय बृजेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर राजेश यादव सरकारी कार्य से बाहर गए हैं। इस समय मरीज अधिक आ रहे हैं। बेड कम होने और गर्मी होने से खुले में चारपाई डाल दी है।
पिपरौली गढ़िया पीएचसी में 10:38 बजे पहुंचे डॉक्टर
सुबह करीब 10:30 बजे सफाईकर्मी पिपरौली गढ़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलकर बैठीं थीं। बंसरी गांव की निशा देवी बीमार बच्चे को लेकर पहुंचीं। मनोज कुमारी भी त्वचा रोग की समस्या लेकर पहुंचीं थीं। 10:38 बजे डॉ आशीष कुमार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि जाम में फंसने की वजह से लेट हो गए हैं।

वर्जन
हनुमंतपुरा पीएचसी पर डॉक्टर क्यों नहीं पहुंचे इसकी जांच कराएंगे। खटिया डालकर उपचार देने की भी जांच कराई जाएगी।
-डॉ. भगवान दास, सीएमओ

हनुमंतपुरा सीएचसी के बाहर खटिया पर बोतल लगवाए मरीज। संवाद

हनुमंतपुरा सीएचसी के बाहर खटिया पर बोतल लगवाए मरीज। संवाद- फोटो : ETAWAH

हनुमंतपुरा पीएचसी में डाक्टर की खाली पड़ी कुर्सी। संवाद

हनुमंतपुरा पीएचसी में डाक्टर की खाली पड़ी कुर्सी। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed