फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   travellers in gooda carrier wehicle

मुख्यमंत्री के आदेश की उड़ाई जा रही है धज्जियां

Wed, 19 Oct 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
travellers in gooda carrier wehicle
चकरनगर। सीएम के आदेश के बाद भी मालवाहक वाहनों में सवारियां बैठाई जा रही हैं। इसके कारण हादसे का डर बना हुआ है। प्रशासन ने कुछ दिन अभियान चलाया। इसके बाद फिर वाहन चालक बेखौफ हैं।
विज्ञापन

कानपुर के घाटमपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली के खंती में पलटने से कई लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभियान चलाकर मालवाहक वाहनों और ट्रैक्टर ट्रॉली पर कार्रवाई करने का आदेश दिया था। 10 दिन तक अधिकारियों ने सख्ती दिखाई और वाहनों के चालान किए। अभियान खत्म होते ही फिर से मालवाहक वाहनों में सवारियां दिखने लगीं।
विज्ञापन

ज्यादा किराये से बचने के चक्कर में लोग जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं।
चकरनगर क्षेत्र में हालात ये हैं कि डीसीएम, लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित लेंटर ढालने वाली जुगाड़ मशीन में भी सवारियां बैठी दिख रही हैं।
पिछले वर्ष टकरूपुरा के पास लेंटर ढालने वाली मशीन पलटने से छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे और हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसों के बाद भी लोग सचेत नहीं हो रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राकेश वशिष्ठ ने बताया कि ऐसे वाहनों को पकड़कर तत्काल कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए है। लापरवाही बरतने पर संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम मलखान सिंह ने भी ये बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed