फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Transformer blew up, power cut in four neighborhoods for nine hours

Etawah News: ट्रांसफार्मर फुंका, नौ घंटे चार मोहल्लों में गुल रही बिजली

Sun, 18 Jun 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 18 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Transformer blew up, power cut in four neighborhoods for nine hours
इटावा। विभागीय दावों के बावजूद शहर की बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं रह पा रही है। शनिवार सुबह सात बजे फॉल्ट होने से लोधी मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे चार मोहल्लों में शाम चार बजे तक आपूर्ति गुल रही। भीषण गर्मी में लोग बिजली और पानी के लिए तरस गए। करीब नौ घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश हैं कि जिला मुख्यालयों को 24 घंटे बिजली मिले। बावजूद इसके जिला मुख्यालय पर रहने वालों को कई- कई घंटे बिना बिजली के बिताने पड़ रहे हैं। रात हो या दिन असमय कटौती व होने वाले फाल्ट की वजह से लोग इस भीषण गर्मी में बेहाल हो रहे हैं। लोगों को पानी तक के लिए तरसना पड़ रहा है। शनिवार को मकसूदपुरा वार्ड के कई मोहल्लों की करीब तीन हजार लोगों को नौ घंटे जूझना पड़ा।
विज्ञापन

लोधी मोहल्ले में सुबह सात बजे ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से लोधी मोहल्ला, मकसूदपुरा, कबीरगंज, रामगंज की बिजली बाधित रही। इससे लोगों को नींद से उठते ही समस्याओं से जूझना पड़ा। कई देर इंतजार के बाद बिजली न आने के बाद लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सभासद हरि गुप्ता, अनंत पालीवाल आदि ने बताया कि बिजली की वजह से वह लोग कई दिन से परेशान हैं। शुक्रवार की रात भी बिजली न आने से परेशान रहे। सुबह सात बजे लोधी मोहल्ला के पास ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से बुरा हाल हो गया। नौ घंटे बाद शाम चार बजे बिजली आई, लेकिन तब तक इन्वर्टर बंद हो चुके थे। बिजली ने होने की वजह से सबमर्सिबल तक नहीं चल सके। इस वजह से पानी को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी।

वर्जन
लोधी मोहल्ला में ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से बिजली समस्या उत्पन्न हुई। समस्या को दूर कर शाम करीब चार बजे बिजली बहाल कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों के फोन बंद होने के संबंध में कहा कि संबंधित क्षेत्रों के जेई को निर्देश दिए गए हैं कि फोन आने पर जरूर बात करें। -श्री प्रकाश, अधिशाषी अभियंता प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed