{"_id":"6418afc01d21b4d1b20aea64","slug":"traffic-problem-due-to-encroachment-and-illegal-stand-etawha-news-c-12-1-134107-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अवैध स्टैंड और अतिक्रमण से नहीं निजात, जाम से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अवैध स्टैंड और अतिक्रमण से नहीं निजात, जाम से जूझ रहे लोग
Tue, 21 Mar 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
इटावा। अवैध स्टैंड और अतिक्रमण शहरवासियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। कई इलाकों में लोग रोज जाम से जूझते हैं। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम के आदेश देने के एक माह बाद भी इसके निस्तारण के लिए मास्टर प्लान तैयार नहीं हो सका है।
शासन की ओर से अवैध स्टैंडों और अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए हैं। इसके तहत डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में प्लान तैयार करके टेंपो स्टैंडों और ई-रिक्शों का रूट तय करने के निर्देश दिए थे। वहीं सभी नगर निकायों को स्टैंड संचालित करने के लिए कहा था। इसके बावजूद व्यवस्था को लागू नहीं कराया जा सका है। प्रतिदिन लोग जाम में फंसते हैं। दोपहर में स्कूली बच्चों को भी समस्या होती है। फुटपाथ पर कब्जा होने से वाहन सड़क पर पार्क कर दिए जाते हैं। इससे भी परेशानी होती है।
फुटपाथों पर कब्जा
मुख्य बाजारों में फुटपाथों पर कब्जा होने की वजह से बाजार आने वाले लोग मजबूरी में वाहन सड़कों पर खड़े करते हैं। इससे जाम लग जाता है।
रामनगर फाटक, मालगोदाम रोड, बस स्टैंड तिराहा, नौरंगाबाद चौराहा, पक्का बाग तिराहा, भरथना चौराहा, बाजाजा लाइन बाजार, रामगंज, साबितगंज, कटरा सेवाकली, शास्त्री चौराहा पर समस्या अधिक रहती है।
विज्ञापन
प्लान तैयार किया जा रहा है। जल्द ही सवारी वाहनों का रूट तय किया जाएगा। रूट तय होते ही कार्रवाई शुरू की जाएगी। किसी भी हाल में लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। - ब्रजेश यादव, एआरटीओ
स्टैंडों के टेंडर कराने की प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। जल्द ही सभी टेंपो स्टैंडों और ई-रिक्शा के स्टैंड बनवाए जाएंगे। इसके साथ ही अतिक्रमण हटओ अभियान भी जल्द शुरू किया जाएगा। - विनय कुमार मणी त्रिपाठी, ईओ