{"_id":"589a00da4f1c1b87523796bc","slug":"tractor-trolley-upturned-driver-escaped-death","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की दबकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 07 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुरा के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर
- फोटो : amarujala
बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुरा में यमुना सेंचुरी क्षेत्र से रेत खनन कर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में एयर प्रेशर फंसने से ट्राली पलट गई। इसके नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अज्ञात ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ तहरीर दी है।
ग्राम फतेहपुरा के दबंग खनन माफिया पुलिस और सेंचुरी विभाग को ठेंगा दिखाकर लंबे समय से दिलीपनगर के यमुना नदी के सेंचुरी क्षेत्र से रेत का खनन कर रहे हैं। मंगलवार सुबह एक खनन माफिया का ट्रैक्टर गांव का ही सरनाम सिंह (48) पुत्र मूलू लेकर गया था। गांव वापस आकर वह रेत पलटने के बाद ट्राली को डाउन कर रहा था तभी ट्राली में एयर प्रेशर फंस गया। चालक सरनाम ट्राली को नीचे लाने के लिए प्रेशर ठीक करने लगा तभी ट्राली नीचे आ गिरी।
उसके नीचे दबकर सरनाम की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार खनन माफिया ने मामले को दबाने की कोशिश की। इस दौरान किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बकेवर जेपी यादव ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध दुर्घटना का प्रार्थना पत्र दिया है।