फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tractor collides with bike, woman dies

ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

Thu, 07 Apr 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tractor collides with bike, woman dies
बलरई (इटावा)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मा ब्राह्मणी के दर्शन कर बाइक से वापस जा रहे दंपती को पीहरपुर गांव की तरफ से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम पीहरपुर निवासी ब्रजेंद्र कुमार पत्नी रेणु के साथ ब्राह्मणी देवी के दर्शन करने गए थे। बुधवार शाम छह बजे दंपती बाइक से लौट रहे थे। पीहरपुर गांव की तरफ से श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आ रही थी। ट्रॉली में सवार लोग ब्रह्माणी देवी के दर्शन करने जा रहे थे। ब्रजेंद्र की बाइक में ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में रेनू गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से युवती घायल
चकरनगर। कस्बा चौराहा बाजार में अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार युवती घायल हो गयी। विनोद कुमार नगला झोला भरथना ने पुलिस को शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार को दोपहर 2:00 बजे के लगभग अपने गांव से पांडरी बाबा मंदिर में पूजा के लिए ट्रैक्टर से अन्य लोगों के साथ जा रहा था। उसी दौरान कस्बा बाजार में अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने उसके ट्रैक्टर की ट्राली में लापरवाही से टक्कर मार दी। जिससे उसकी बेटी रश्मी के हाथों में गंभीर चोट आई है। प्रभारी थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन अपने साथ ले गए। टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर की खोज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर मारकर घायल किया
भरथना। बकेबर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी अजय पाल सिंह चौहान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 30 मार्च की शाम साढ़े पांच बजे जब उसका पुत्र विनय कुमार टेंपो से साम्हो से भरथना की तरफ आ रहा था तभी रास्ते मे खंता गांव के सामने चार पहिया वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे टेम्पो में बैठा पुत्र विनय घायल हो गया।

बाइक भिड़ंत मामले में रिपोर्ट
भरथना। मोहल्ला महावीर नगर की वंदना पत्नी अमित कौशल ने आरोप लगाया कि 20 मार्च को शाम 6 बजे पति व पुत्र के साथ बाइक पर बैठकर मायके से आ रही थी रास्ते मे भरथना-ऊसराहार मार्ग पर एक बाइक पर सवार चार लोग जो कि शराब के नशे में धुत थे। उक्त बाइक सवार ने गलत दिशा में आकर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पति का पैर टूट गया और मेरी कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के जितेंद्र पुत्र दयाराम निवासी हविलिया मामन थाना ऊसराहार ने रिपोर्ट लिखाई है कि भतीजे राहुल की बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed