फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   today the open box tells who win and looss

आज खुलेगा पिटारा, कौन जीता-हारा

Fri, 10 Mar 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 10 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
 today the open box tells who win and looss
निरीक्षण करते डीएम शमीम अहमद खान - फोटो : अमर उजाला

  जिले की तीन विधानसभा सीटों पर पड़े वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे से नई मंडी परिसर में शुरू होगी। प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 40 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होगा।  इटावा, जसवंतनगर व भरथना विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग मतगणना कैंप बनाए गए हैं।

विज्ञापन

सबसे पहले रिटर्निंग आफीसर के टेबल पर पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे। इसके बाद ही ईवीएम से मतों की गिनती शुरू होगी। पूरी प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा के बीच चलेगी। जिले में कुल 1135287 वोटरों में से 702309 ने मताधिकार को प्रयोग किया है। इनकी गिनती का कार्य शनिवार सुबह से शुरू होगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों में रिटर्निंग आफीसर के अलावा 14 टेबलें रहेंगी। हर एक टेबल पर चार मतगणना कार्मिक तैनात रहेंगे। इस तरह बूथ वार वोटों की गिनती होगी।
विज्ञापन

इटावा विधानसभा क्षेत्र में 400, जसवंतनगर में 419 और भरथना सुरक्षित सीट में 454 बूथ हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती का काम शुरू होगा। पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने के आधा घंटे बाद ईवीएम में पड़े वोटों को गिनती शुरू होगी। माना जा रहा है कि मतगणना प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांटे की स्थिति में निर्णायक होंगे पोस्टल बैलेट
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 3110 पोस्टल बैलेट प्राप्त हो चुके हैं। जिसमें इटावा के 1530, जसवंतनगर के 921 व भरथना सीट के 659 पोस्टल बैलेट शामिल हैं। मतगणना शुरू होने से पूर्व तक जितने पोस्टल बैलेट प्राप्त होंगे, उन सभी की गिनती की जाएगी। पोस्टल बैलेट में 2998 चुनाव प्रक्रिया से जुड़े  कार्मिकों के अलावा विभिन्न फोर्स में तैनात 2916 सर्विस मतदाता शामिल हैं। इनके पोस्टल बैलेट क्रमश: गुलाबी और पीले रंग के हैं। कुछ अन्य सर्विस वोटर भी हैं, जो जिले से बाहर नौकरी कर रहे हैं।

अलग-अलग रंग के होंगे गेट पास
नई मंडी परिसर में सिर्फ मतगणना कार्मिक और इस प्रक्रिया से जुड़े अन्य कर्मचारियों के साथ बैरीकेडिंग और बिजली कार्य में लगे ठेकेदार के कर्मियों व मीडिया कर्मियों को प्रवेश की अनुमति रहेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने अलग-अलग रंग के गेट पास निर्धारित किए हैं। हरे रंग का कार्ड सरकारी कर्मचारियों के लिए, पीला ठेकेदार कर्मियों और गुलाबी रंग का कार्ड मीडिया कर्मियों के लिए रहेगा।

राउंडवार लाउडस्पीकर से मिलेगी सूचना
मतों की गिनती का काम राउंडवार होगा। एक राउंड में 14 बूथ के वोट गिने जाएंगे। जब एक राउंड की गिनती पूरी हो जाएगी, तब लाउडस्पीकर के जरिये उसकी घोषणा होगी। इससे नई मंडी के बाहर खड़े समर्थकों और मीडिया कर्मियों को जानकारी मिलती रहेगी।

प्रेक्षकों की रहेगी नजर
मतगणना पर विधानसभा वार तैनात प्रेक्षकों की भी गहरी नजर रहेगी। प्रेक्षकों और डीएम आदि के लिए अतिरिक्त कैंप मौजूद रहेगा। इसी स्थल से चुनाव आयोग को ऑनलाइन राउंडवार जानकारी भी दी जाती रहेगी। एनआईसी ने इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराई है।


इनकी धड़कनें रहेंगी तेज
चुनाव मैदान में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों में सदर सीट से सपा के कुलदीप गुप्ता संटू, बसपा के नरेंद्र नाथ चतुर्वेदी, भाजपा की सरिता भदौरिया, लोकदल के आशीष राजपूत, जसवंतनगर सीट से सपा से शिवपाल सिंह यादव, भाजपा से मनीष यादव पतरे, बसपा से दुर्वेश शाक्य, भरथना सुरक्षित सीट से सपा से कमलेश कठेरिया, बसपा से राघवेंद्र गौतम, भाजपा से सावित्री कठेरिया शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed