फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   To go to Delhi, one had to wait 15 hours at night and six and a half hours during the day.

Etawah News: दिल्ली जाने के लिए रात में 15 घंटे, तो दिन में करना पड़ा साढ़े छह घंटे इंतजार

Sun, 03 Dec 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 03 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
To go to Delhi, one had to wait 15 hours at night and six and a half hours during the day.
- गोमती एक्सप्रेस गुजरने के साढ़े छह घंटे बाद मिली नेताजी एक्सप्रेस
विज्ञापन




- फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस निरस्त, महानंदा एक्सप्रेस चलेगी सप्ताह में दो दिन



संवाद न्यूज एजेंसी



दिबियापुर। अगले तीन महीने तक ऊंचाहार एक्सप्रेस बंद होने से रात में अब लगभग 15 घंटों तक कोई ट्रेन नहीं मिलेगी। इस बीच ट्रेनों के देरी से चलने के कारण दिन में भी लगातार साढ़े छह घंटों तक दिल्ली के लिए कोई ट्रेन न मिलने के कारण यात्री परेशान रहे।



फफूंद रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए गोमती एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस एवं ऊंचाहार एक्सप्रेस का ठहराव होता है। एक नवंबर से अगले तीन महीनों तक ऊंचाहार एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है। शनिवार की रात से दिल्ली जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस फफूंद नहीं पहुंचेगी। इसके चलते रात के समय स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस गुजरने के बाद लगभग 15 घंटे बाद ही गोमती एक्सप्रेस दिल्ली जाने के लिए पहली ट्रेन मिल सकेगी। जबकि महानंदा एक्सप्रेस सप्ताह में केवल दो दिन ही चलेगी।
विज्ञापन




शनिवार को ट्रेनें विलंब से फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचीं। गोमती एक्सप्रेस सुबह आठ बजकर 49 मिनट के स्थान पर लगभग दो घंटे देरी से 10 बजकर 40 मिनट पर फफूंद पहुंची। हावड़ा कालका नेताजी एक्सप्रेस दोपहर दो बजकर 40 मिनट के स्थान पर लगभग ढाई घंटा देरी से शाम पांच बजकर चार मिनट पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमती के बाद लगभग साढ़े छह घंटों तक यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। हालांकि 12003 शताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित समय से केवल आठ मिनट देरी से पांच बजकर 56 मिनट पर पहुंच गई। जबकि महानंदा एक्सप्रेस दो बजकर 19 मिनट के स्थान पर चार घंटे देरी से शाम को सवा छह बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed