फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tired of husband, wife commits suicide

पति से तंग आकर पत्नी ने की आत्महत्या

Tue, 14 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tired of husband, wife commits suicide
जसवंतनगर (इटावा)। पति की शराब पीने की आदत से परेशान नगला धुंआ में विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सास के खेत से लौटने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मोहब्बतपुर के नगला धुंआ गांव निवासी विपिन जाटव पीडब्लूडी के इटावा कार्यालय में चपरासी हैं। सोमवार सुबह वह कार्यालय और मां खेत पर चलीं गईं। विपिन की पत्नी ज्योति घर पर अकेली थी। इस बीच उसने कुर्सी पर संदूक रखकर रस्सी का फंदा पंखे बांधकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

दोपहर में चारा लेकर लौटी सास को दरवाजे बंद मिले। उन्होंने लोगों को बुलवाकर दरवाजा तुड़वाकर ज्योति फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर जसवंतनगर थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। ग्रामीणों ने बताया कि विपिन के शराब पीने के कारण पत्नी से आए दिन झगड़ा होता था। पहली पत्नी की मौत हो गई थी। लगभग दस वर्ष पूर्व ज्योति से दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed