फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tillu acquired brother's land after murder

हत्या के बाद टिल्लू ने हासिल कर ली भाई की जमीन

Thu, 21 May 2020 09:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Tillu acquired brother's land after murder
पिलखर के रामप्रकाश उर्फ टिल्लू को भले ही फांसी की सजा सुना दी गई, लेकिन उसने वह जमीन हासिल कर ली जिसके लिए भाई और उसके पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन

जेल में रहने के दौरान वरासत जमीन अपने नाम दर्ज कराई फिर पत्नी के नाम सेल टू एग्रीमेंट कर हाईवे किनारे की पूरी जमीन बेच डाली।
पिलखर गांव के रामसनेही यादव के दो बेटे सुरेश चंद्र यादव और रामप्रताप उर्फ टिल्लू के अलावा पांच बेटियां सुनीता, अनीता, ताराना, हरप्यारी और रामधकेली हैं। सभी बेटियों और बेटों की रामसनेही ने शादी कर दी थी।
विज्ञापन

उनके नाम नाम इटावा-कानपुर हाईवे पर किनारे 36 बीघा जमीन थी। पिता की मौत के बाद सुरेश और रामप्रताप उर्फ टिल्लू के नाम वरासतन 18-18 बीघा जमीन दर्ज हो गई। हाईवे किनारे होने के कारण जमीन की कीमत करोड़ों में थी। ग्रामीणों के अनुसार रामप्रताप नशे और जुआ खेलने का लती था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी लत में उसने अपने हिस्से की 18 बीघा जमीन बेच दी थी। उसने नजर बड़े भाई सुरेश की जमीन पर थी। सुरेश अपने हिस्से की जमीन पर खेतीबाड़ी करते थे। जमीन हासिल करने के लिए ही रामप्रताप ने 27 मई 2012 में भाई, भाभी, तीन भतीजी और इकलौते भतीजे की हत्या कर दी।
इसके बाद वह जेल चला गया। भाई व उसके परिवार की हत्या के बाद टिल्लू के परिवार ने भी गांव छोड़ दिया। सुरेश के परिवार में कोई भी व्यक्ति नहीं बचा, उसकी साढ़े सोलह बीघा जमीन रामप्रताप और डेढ़ बीघा रामप्रताप की बेटी के नाम वासतन दर्ज हो गई।
जेल में रहते टिल्लू ने अपने नाम दर्ज हुई जमीन का सेल टू एग्रीमेंट अपनी पत्नी के नाम कर दिया। इसके बाद टिल्लू की पत्नी से थोड़ी-थोड़ी करके पति और बेटी की नाम दर्ज रही सारी जमीन प्लाटिंग कर दी।
इस समय उस जमीन पर मकान खड़े हैं। बहनों और किसी रिश्तेदार ने टिल्लू की इस करतूत को चुनौती नहीं दी, इससे जेल में रहते हुए भी उसने हत्या के बाद भी जमीन हासिल कर ली।

टिल्लू अपने भतीजे की शादी तय होने से भी नाराज था। यह बात सुरेश के साले होमसिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कही थी। तहरीर में होमसिंह ने बताया था कि सुरेश ने अपने बेटे अवनीश की शादी तय कर दी थी।
15 जून 2012 को शादी होनी थी। टिल्लू सुरेश की जमीन हड़पना चाहता था इससे भतीजे की शादी से पहले उसने पूरा परिवार खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed