{"_id":"6afb39dd592872a86b04cda4","slug":"three-samples-fail-testing-turmeric-found-to-contain-added-color-while-barfi-a-sweet-was-found-to-contain-chemicals-etawah-news-c-216-1-etw1005-153247-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जांच में तीन नमूने फेल, हल्दी में रंग तो बर्फी में मिला केमिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जांच में तीन नमूने फेल, हल्दी में रंग तो बर्फी में मिला केमिकल
Mon, 16 Nov 2026 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर। नगर क्षेत्र में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग की मोबाइल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से 14 किराना दुकानों और पांच मिष्ठान दुकानों से लाए गए कुल 19 खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच की गई।
जांच में तीन नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि भान सिंह ने मोबाइल प्रयोगशाला में आम लोगों की ओर से लाए गए खाद्य पदार्थों की निशुल्क जांच की। इस दौरान बिना किसी कानूनी कार्रवाई के नमूनों की जांच कर लोगों को मिलावट के प्रति जागरूक किया गया।
जांच में हल्दी में अखाद्य रंग की मिलावट, दूध की बर्फी में केमिकल की मौजूदगी तथा काली मिर्च में पपीते के बीज मिलाए जाने का मामला सामने आया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मिष्ठान विक्रेताओं, किराना दुकानदारों और आम लोगों को खाद्य पदार्थों में मिलावट के तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।