{"_id":"6a36d8e2285fc5bbc80b75b3","slug":"three-people-riding-two-motorcycles-injured-in-accidents-etawah-news-c-12-knp1061-1562763-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: हादसों में दो बाइकों पर सवार तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: हादसों में दो बाइकों पर सवार तीन लोग घायल
Sat, 20 Jun 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
हादसों में दो बाइकों पर सवार तीन लोग घायल
-एक बाइक पर सवार कानपुर देहात निवासी नाती-बाबा शादी से लौट रहे थे घर
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर (इटावा)। अलग-अलग स्थानों पर हुए दो हादसों में तीन में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सभी घायलों को 50 शैया अस्पताल बकेवर में भर्ती कराया गया। इसमें एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कानपुर देहात के थाना सिकंदराबाद के ग्राम निवासी शिवम (25) इटावा से शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से बाबा राम स्वरूप (65) को पीछे बैठाकर घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बकेवर थाना क्षेत्र के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे ग्राम सराय मिठ्ठे के सामने पहुंची इस दौरान बाइक चला रहे शिवम को झपकी आ गई जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर फिसल कर डिवाइडर में जा टकराई। बाबा-नाती गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर दोनों घायल बाबा नाती को 50 शैया अस्पताल बकेवर में भर्ती कराया। यहां इमरजेंसी चिकित्सक मोहम्मद तैय्यब ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार किया। दूसरी घटना में बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी (55) शनिवार दोपहर करीब एक बजे गांव से बाइक से औरैया के ग्राम शाला सिमार अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे जैसे ही उनकी बाइक बकेवर थाना क्षेत्र के आगरा-कानपुर नेशनल हाइवे ग्राम सराय मिठ्ठे के सामने पहुंची उसी समय पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में कट मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से घायल बलराम सिंह को 50 शैया अस्पताल बकेवर में भर्ती कराया गया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।