{"_id":"659707ef953196007203eefb","slug":"three-members-of-smuggling-gang-arrested-with-two-quintals-of-ganja-etawha-news-c-216-1-etw1002-7338-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दो क्विंटल गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कैमिकल पाउडर की बोरियों में रखकर महंगे दाम पर करते थे बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो क्विंटल गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कैमिकल पाउडर की बोरियों में रखकर महंगे दाम पर करते थे बिक्री
Fri, 05 Jan 2024 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:03 AM IST
सार
Etawah News: इटावा में पुलिस ने पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो क्विंटल 16 ग्राम गांजा बरामद किया है। साथ ही एक ट्रक और कार भी बरामद की है।
विज्ञापन
गांजा तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिमारा गांव के पास बुधवार रात एसओजी सर्विलांस एवं वैदपुरा थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने दो क्विंटल 16 ग्राम गांजा, एक ट्रक और एक कार बरामद की है।
विज्ञापन
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि वैदपुरा थाना क्षेत्र के छिमारा गांव के पास बुधवार रात एसओजी सर्विलांस टीम एवं वैदपुरा थाना पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच एक गांजे से भरा ट्रक इटावा से जिला मैनपुरी की तरफ जा रहा है। वहीं, कार उस ट्रक की रेकी कर रही थी। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम थाना वैदपुरा क्षेत्र के छिमारा रोड पर चेकिंग के लिए जाने लगी।
विज्ञापन
इस दौरान आईटीआई की ओर से आ रही कार एवं ट्रक को रोकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया गया। इस पर पुलिस टीम ने पीछा कर ट्रक एवं कार चालक सहित कुल तीन आरोपियों को सैफई रोड छिमारा पुल के पास से बुधवार रात पकड़ लिया। ट्रक एवं कार से दो क्विंटल 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में ट्रक चालक वीरेश ने बताया कि गांजा रायगढ़ उड़ीसा से सस्ते दामों में खरीदकर गांजे को कैमिकल पाउडर की बोरियों में रखकर अन्य राज्यों में महंगे दामों में बेचने का काम करते हैं। बताया कि पुत्र गौरव व उसका मित्र सचिन कार से पुलिस प्रशासन की लोकेशन देते हैं। पकड़े गए वीरेश निवासी नगला सेवा बड़ा थाना निधौली जनपद एटा, सचिन पुत्र शिवनाथ निवासी बढेरा थाना कोतवाली देहात जनपद एटा व सौरभ उर्फ गौरव 24 पुत्र वीरेश निवासी नगला सेवा बड़ा थाना निधौली जिला एटा को न्यायालय के माध्यम से जेल भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सैफई सीओ नागेन्द्र चौबे, एसआई जयप्रकाश सिंह, प्रभारी एसओजी, एसओ नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।