फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three jailed for murder of Etawah youth, search on for two

Etawah News: इटावा के युवक की हत्या में तीन जेल गए, दो की तलाश जारी

Wed, 21 Jan 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three jailed for murder of Etawah youth, search on for two
फतेहपुर। अंतरजातीय प्रेम-प्रसंग के विरोध में इटावा जिले के युवक की हत्या के मामले में प्रेमिका के पिता, बहनोई समेत तीन को पुलिस ने जेल भेजा है। हत्या में शामिल दो आरोपी भागे हुए हैं। आरोपियों ने युवक की घर में ही गला दबाकर हत्या की थी। चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर शिनाख्त छिपाने के लिए चेहरा क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन

इटावा जिले के चौबिया थाने के टकपुरा निवासी सौरभ यादव का मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने मलवां थाने के सरायं शहजादा नहर पुलिया के पास बेनी हरसिंहपुर मार्ग पर रक्तरंजित शव मिला था। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना में मामला प्रेम प्रसंग का निकला था।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्याकांड में चितौरा गांव के अभिमन्यु, उसके बेनी हरसिंहपुर निवासी दामाद बबलू पटेल और बेनी हरसिंहपुर के संजय पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को बेनीपुर नहर पुलिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें बुधवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी गौरव शर्मा ने बताया कि हत्या में शामिल बेनी हरसिंहपुर निवासी अंकुश पटेल उर्फ लाले, राधानगर थाने के त्रिलोकीपुर निवासी राजेंद्र पटेल उर्फ देवी को पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। आरोपियों के पास से धारदार हथियार बरामद किया गया है।
आरोपियों में बबलू ने कबूला कि वह इटावा में रोजगार के सिलसिले में रहता था। इसी दौरान साली से सौरभ का प्रेम प्रसंग हो गया था। वह लोग रिश्ते के विरोध में थे। इसके पूर्व 29 फरवरी युवती लापता हो गई थी।
इसकी बकेवर थाने में युवती के पिता अभिमन्यु ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस दौरान सौरभ और युवती इटावा में साथ रहते थे। एक माह से युवती अपनी बहन के घर बेनी हरसिंहपुर गांव में थी। यहां 19 जनवरी को सौरभ यादव युवती से मिलने पहुंचा था।
यहां अभिमन्यु पटेल ने दामाद बबलू पटेल, संजय पटेल ने सौरभ की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद पहचान मिटाने के लिए चेहरे को धारदार हथियार से कई प्रहार किए थे। पुलिस अंकुश व राजेंद्र पटेल की तलाश की जा रही है।



सौरभ के रिश्तेदार बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे। औरैया जिले के अछलदा थाना क्षेत्र के सुभानपुर गांव निवासी सौरभ के ममेरे भाई बंटी यादव, पिंटू यादव और मैनपुरी जिले के कोरा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी चचेरे बहनोई चंद्रशेखर यादव, भरतपुर प्रधान ध्रुव कुमार ने शव सुपुर्दगी में लिया है। ममेरे भाई बंटी यादव ने बताया कि सौरभ शराब पीने का लती था। उसने अपने हिस्से में करीब पांच बिस्वा खेत नौ माह में बेच दिया था। करीब डेढ़ माह पहले घर भी गांव के एक युवक को बेच दिया था। घर बेचने के बाद सौरभ और युवती के बीच में विवाद हुआ था। रहने का ठिकाना नहीं होने पर युवती गांव लौट आई थी। उसे साथ ले जाने के लिए सौरभ भी गांव पहुंचा था। वह जाने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed