फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three inter-district thieves who stole the house of councilor and teacher arrested

Etawah News: सभासद और शिक्षक के घर चोरी करने वाले तीन अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार

Tue, 13 Feb 2024 03:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Three inter-district thieves who stole the house of councilor and teacher arrested
इटावा। छह जनवरी को भरथना में महिला सभासद और बीते शनिवार रात शिक्षक के घर चोरी करने वाले तीन अंतरजनपदीय चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के आभूषण, 15 हजार रुपये व दो बाइकें बरामद की हैं। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

छह जनवरी की रात चोरों ने भरथना के मोहल्ला शुक्लागंज निवासी महिला सभासद रीना देवी पत्नी प्रेमचंद्र के घर से आभूषण एवं नकदी चोरी हुई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस बीच परिषदीय विद्यालय के शिक्षक दिलीप पाल निवासी कल्याण नगर के घर से भी चोरों ने करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी करके पुलिस के लिए मुसीबत खड़ी कर दी थी। चोरों ने पड़ोस के आशुतोष के घर को भी खंगाला था, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला था।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार रात करीब पौने 12 बजे पुलिस रपटपुरा नहर पटरी के पास गश्त कर रही थी। इस बीच दो बाइकों के साथ चार संदिग्ध लोग नहर पुल के पास खड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर गिहार कालोनी करहल, मैनपुरी निवासी विकास (26), संदीप (26) और लखन (24) निवासी मोहल्ला खेमगंज सिरसागंज थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर लिया। इनका एक साथी रामपाल उर्फ जितेंद्र निवासी करहल मैनपुरी फरार हो गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करके घटना का खुलासा किया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह, एसआई हाकिम सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेकी कराकर देते थे घटना को अंजाम
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सभी आरोपी शातिर हैं। इनके खिलाफ फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा के कई थानों में चोरी, लूट, गैंगस्टर आदि के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों ने दोनों घटनाओं को अंजाम कई-कई दिन रेकी करके दिया है। दोनों घटनाओं के बाद सीसीटीवी फुटेज में रेकी करते हुए आरोपी दिखे हैं। इसके बाद आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। चारों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। विकास के खिलाफ मैनपुरी के करहल थाने समेत कई थानों में लगभग 11 मुकदमे चोरी, लूट, छिनैती आदि के दर्ज हैं। वहीं, संदीप के खिलाफ भी मैनपुरी के कई थानों में सात मुकदमे दर्ज हैं। लखन के खिलाफ इटावा, फिरोजाबाद के थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं फरार हुए रामपाल के खिलाफ भी इटावा के भरथना, करहल समेत कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।




यह सामान हुआ बरामद
अरोपियों के पास से तीन तमंचे, छह कारतूस, दो सोने की चेन, दो अंगूठी, एक चांदी की कमर की कंधनी, चार जोड़ी पायल, 15 हजार रुपये और दो बाइकें बरामद हुई हैं। दोनों बाइकों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed