फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three injured in vehicle collision

वाहन की टक्कर से तीन घायल

Fri, 27 Nov 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा।
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा। Updated Fri, 27 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Three injured in vehicle collision

बसरेहर (इटावा)। चौबिया थाना के पास ऑटो और मारुति ओमनी में आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। ओमनी चालक भी इस हादसे में जख्मी हुआ, लेकिन वह मौके से भाग गया। पुलिस ने तीनों घायलों को बसरेहर सीएचसी पहुंचाया। हादसे पीछे ओमनी चालक की हड़बड़ाहट बताई जा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को अपराह्न 3 बजे चौबिया गांव से एक ऑटो इटावा की ओर आ रहा था। जब वह चौबिया थाना के सामने से गुजर रहा था। तभी सामने से तेज गति आई ओमनी मारुति ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


 आमने-सामने से हुई इस टक्कर में दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं टक्कर लगने से ऑटो में बैठे नगला दुर्गाई थाना चौबिया निवासी राजवीर सिंह पुत्र अभयराम सिंह, नरहोली हैंवरा निवासी रामवीर सिंह और उनकी पत्नी सीमा देवी घायल हो गई। टक्कर लगने से ओमनी चालक भी घायल हुआ लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता। चालक मौके से रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास लोगों के मुताबिक हादसे के वक्त ओमनी चालक हड़बड़ाहट में गाड़ी चला रहा था। वह पीछे की ओर बख्तियारपुरा चौराहे पर भी गाड़ी का संतुलन खो बैठा था। इसीलिए वह तेज रफ्तार से गाड़ी भगाने की कोशिश में था जिससे उसने सामने से ऑटो में टक्कर मार दी। चूंकि घटना चौबिया थाना के सामने घटी। लिहाजा पुलिस ने तत्काल दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया और तीनों घायलों को बसरेहर सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed