फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three-day training for the second phase of the census concludes

Etawah News: जनगणना के दूसरे चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Thu, 29 Oct 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 29 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three-day training for the second phase of the census concludes
चकरनगर। गया प्रसाद वर्मा महाविद्यालय में चल रहे जनगणना के द्वितीय चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हो गया। प्रथम बैच का प्रशिक्षण 26 से 28 अक्तूबर तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र का समापन एसडीएम रोहित कुमार मौर्य ने कराया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी देने के साथ ही फील्ड विजिट के माध्यम से व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 100 प्रशिक्षणार्थियों, जिनमें सुपरवाइजर और प्रगणक को जनगणना कार्य की बारीकियां समझाई गईं। प्रशिक्षण स्टेट मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार शर्मा, जनगणना जिला प्रभारी पुलकिता शर्मा, फील्ड ट्रेनर बृजेश प्रसाद चौधरी, मनोज कुमार, अताउर रहमान और मोहम्मद फुरकान ने दिया। प्रशिक्षकों ने जनगणना के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने, सही जानकारी जुटाने और आंकड़ों को व्यवस्थित तरीके से दर्ज करने के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को ग्राम डीभौली में फील्ड विजिट कराया गया। इस दौरान उन्हें मौके पर जनगणना की प्रक्रिया समझाते हुए धरातलीय अभ्यास कराया गया, ताकि वास्तविक कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने जनगणना कार्य को गंभीरता, सावधानी और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के समापन के साथ ही प्रथम बैच के प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना कार्य की जानकारी दी गई। इस मौके पर लेखपाल सुधीर कुमार, मुनिदेव यादव, अवनीश कुमार, जयंत कुमार, मोहित कुमार, मदन गोपाल सिंह परिहार, जनगणना तकनीकी सहायक विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed