फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three children assigned to family under Operation Muskan

आपरेशन मुस्कान के तहत तीन बच्चों को परिजनों को सौंपा

Sat, 31 Oct 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three children assigned to family under Operation Muskan
फोटो संख्या 14 बच्चों की खोजबीन करके आपरेशन मुस्कान के तहत बरामद करने में सफलता प्राप्त की - फोटो : ETAWHA
बकेवर। कालिका देवी मंदिर लखना में शनिवार को बच्चों के मुंडन संस्कार कराने सुदूर अंचलों से आए देवी भक्तों में से तीन लोगों के बच्चे भीड़ में गुम हो गए। लखना चौकी पुलिस ने तीनों बच्चों को आपरेशन मुस्कान के तहत बरामद करके परिजनों को सौंपा। गुम बच्चे मिलने पर परिजनों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

शनिवार को मंदिर पर इटावा, औरैया, कानपुर, कानपुर देहात, मैनपुरी के देवी भक्तों की भीड़ उमड़ी। सीओ भरथना चंद्रपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक बकेवर अंजनी कुमार सिंह व लखना चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी ने आरक्षियों व महिला आरक्षियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाला। थाना चौबिया के संतोषपुरा गांव के मुकेश पाल का नौ वर्षीय पुत्र गौरव अचानक भीड़ में दर्शन करते समय गुम हो गया। पुलिस ने उसे सड़क के पास से बरामद करके परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन

भरथना कोतवाली के रमाइन गांव निवासी उपेंद्र दुबे पुत्र शिवदत्त दुबे की तीन वर्षीय पुत्री सौम्या भी परिजनों से बिछड़ गई। महिला उपनिरीक्षक प्रियांजलि सिंह व महिला आरक्षियों ने उसे ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया। कानपुर देहात जिले के मुंडेरा गांव थाना रुरा निवासी ज्योति पत्नी नंदकिशोर की भी तीन वर्षीय पुत्री रिया मंदिर के दर्शन के दौरान गुम हो गई। गुरु के तिराहे के पास सब्जी मंडी से ढूंढ करके परिजनों को सौंपा। बच्चे मिल जाने पर परिजनों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed