{"_id":"69fe24e662b7fa30bd03a7c3","slug":"thousands-stolen-from-the-homes-of-three-brothers-etawah-news-c-216-1-etw1011-142454-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: तीन भाइयों के घरों से हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: तीन भाइयों के घरों से हजारों की चोरी
विज्ञापन
ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला बंधा गांव में चोरों ने तीन भाइयों के घरों से हजारों का सामान पार कर दिया। पीड़ितों ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
दलवीर सिंह, बेदराम सिंह व श्रीपाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके खेत गांव के सामने ऊसराहार भरथना सड़क पर स्थित हैं, जहां तीनों भाइयों के घर बने हुए हैं। आरोप है कि छह मई को वह परिवार सहित रिश्तेदारी में गए हुए थे। सात मई को वापस लौटने पर घरों के ताले टूटे मिले और अंदर रखा सामान गायब था।
पीड़ितों के अनुसार श्रीपाल के घर से पांच बोरी गेहूं, 250 मीटर लंबा लपेटा पाइप चोरी हो गया। वहीं बेदराम सिंह के घर से दो बोरी सरसों तथा दलवीर सिंह के घर से एक साइकिल और करीब 150 मीटर लंबा लपेटा पाइप चोरी कर लिया गया। थानाध्यक्ष बलराज सिंह ने बताया किजांच की जा रही है।