फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Thousands of goods burnt due to fire in the shop

दुकान में आग लगने से हजारों का सामान जला

Mon, 15 Nov 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Thousands of goods burnt due to fire in the shop
इटावा/जसवंतनगर। शहर के नुमाइश चौराहा के पास खजला की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते लकड़ी के बांस से बनी दुकाने धू-धू कर जलने लगी। दुकान से लपटें व धुआं उठता देख आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से दुकान में रखा लगभग 50 हजार रुपये का सामान बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

वहीं, जसवंतनगर कस्बा के बड़े चौराहे पर स्थित एक तंबाकू की दुकान में भी रविवार की रात आग लग गई। इससे दुकान में रखा 50 हजार रुपये का सामान जल गया।
कोतवाली क्षेत्र के नखासा मोहल्ला निवासी दुकानदार रामगोपाल यादव ने बताया कि वह रविवार की रात दुकान बंद करके घर गया था। देर रात दुकान में न जाने कैसे आग गई। सूचना मिलने पर वह दुकान पहुंचा, तो दुकान जल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच सूचना पाकर फायर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। जसवंतनगर में रविवार की रात मेसर्स वीरेंद्र तंबाकू भंडार की दुकान में आग लग गई।

दुकान से धुआं और लपटें निकलती देख आसपास के लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दुकान मालिक रोहित जैन को मोबाइल के जरिए घटना की सूचना दी गई, लेकिन परिवार के साथ शहर के बाहर होने की वजह से वह दुकान में नहीं पहुंच सके।
आसपास के लोगों ने फायर कर्मियों की मदद से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान में रखा टीवी, तंबाकू स्टॉक तथा फर्नीचर जलकर राख हो गया।
रोहित के अनुसार, उसका लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताई जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed