फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Those caught committing thefts in Shiva Colony were caught in etawah

इटावा: शिवा कॉलोनी में चोरियों को अंजाम देने वाले दबोचे गए

Sun, 30 Aug 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Those caught committing thefts in Shiva Colony were caught in etawah
पुलिस गिरफ्त में चोर - फोटो : ETAWHA
इटावा। थाना सिविल लाइन पुलिस ने गत सोमवार रात को शिवा कॉलोनी के दो सूने घरों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार चोरी के माल सहित तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। चोरों से नकदी, जेवरात व चोरी गया अन्य गृहस्थी का सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थानंातर्गत 24 अगस्त सोमवार की रात चोरों ने शिवा कॉलोनी में नत्थू सिंह भदौरिया के यहां किराये पर रहने वाले सीआरपीएफ जवान समीर यादव के घर के कुंडे काटकर 20 हजार नकद, सिलाई मशीन, दो गैस सिलिंडर, कैमरा, महंगे कपड़े व अन्य सामान पार कर दिया था। इसके बाद चोरों ने इसी कॉलोनी में अतुल श्रीवास्तव के मकान में किराए पर रहने वाले राहुलदेव चौहान के घर धावा बोला।
विज्ञापन

चोर यहां से कई जेवर, 50 हजार नकद व एलसीडी टीवी चुरा ले गए थे। दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही थी। शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोतीझील के आगे एआरटीओ चौराहा से एक ऑटो पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके तीन साथी भाग निकले। ऑटो में उपरोक्त घटनाओं में की गई चोरियों का सामान भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए अब्बा पुत्र गफूर निवासी कांशीराम कॉलोनी निकट एआरटीओ ऑफिस, छोटू पुत्र असलम निवासी स्वरूप नगर थाना सिविल लाइन व नीरज कुमार पुत्र लाखन सिंह निवासी अड्डा अजुद्दीन थाना इकदिल ने उपरोक्त दोनों चोरियों में शामिल होना स्वीकार किया।

चोरों के पास से लगभग साढे नौ हजार रुपये, दो गैस सिलिंडर, एक सिलाई मशीन, सात अंगूठी, तीन चैन, एक मोती की माला, एक कान का टॉप्स, तीन महिला व एक पुरुष हाथघड़ी, पायल, बिछिया, तीन एटीएम कार्ड, मंगलसूत्र, 6 मोबाइल, एक लोहे की रॉड, एक कैंची, एक चाकू तथा एक तमंचा 32 व दो कारतूस बरामद किए। जितेन्द्र प्रताप सिंह थानाध्यक्ष सिविल व उनकी टीम ने यह खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed