फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Thieves took away cash and jewelery from councilor's house

Etawah News: सभासद के घर से नकदी और जेवर ले गए चोर

Sun, 07 Jan 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away cash and jewelery from councilor's house
भरथना। दीवार से सीढ़ी लगाकर चोर शुक्लागंज वार्ड की महिला सभासद घर में दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से 55 हजार रुपये और लाखों रुपये के सोने, चांदी के जेवर समेट ले गए। सभासद ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शुक्लागंज की सभासद रीना गौतम के घर के बगल में खाली प्लॉट है। शनिवार की रात प्लाॅट से सीढ़ी लगाकर चोर घर में उतर गए। चोरों ने दो कमरों की कुंडी खोलकर उसमें रखी अलमारी और बक्से को खंगाला। अलमारी के लॉकर की चाबियां मिल जाने पर चोर सोने की आठ अंगूठी, दो हार के सेट, दो जंजीर, दो जोड़ी झुमकी, चांदी की करधनी, तीन जोड़ी पायलें और 55 हजार रुपये चुरा ले गए। चोर आर्मी से रिटायर पिता के सराहनीय सेवाकाल पर मिले दो चांदी के मेडल भी चुरा ले गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की। मौके से पुलिस को सीढ़ी भी मिली है। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की है। सीओ विवेक जावला ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर रही है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed