फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Thieves entered under a mask and took away goods worth one lakh in etawah

इटावाः नकाब लगाकर घुसे चोरों ने एक लाख का माल उड़ाया

Sun, 30 Aug 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered under a mask and took away goods worth one lakh in etawah
इन्हीं ईंटों को हटाकर घर में घुस गए चोर - फोटो : ETAWHA
ऊसराहार। शनिवार रात ऊसराहार में कारपेंटर के घर से चोरों ने नकब लगाकर एक लाख रुपये का सामान चुरा लिया। चोरी हुए सामान में सोने चांदी के आभूषण भी शामिल हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ऊसराहार के किशनी सड़क मार्ग पर कारपेंटर का काम करने वाले श्याम सिंह शर्मा पुत्र रामस्वरूप का मकान है। शनिवार की रात्रि में वह घर की छत पर सो रहे थे जबकि तीन बच्चे नीचे बरामदे में सो रहे थे। मकान के पश्चिम दिशा के दरवाजे पर ईंटें लगी हुई थीं जिनको हटाकर चोर मकान में दाखिल हो गए। कमरे में रखे बक्से से सोने, चांदी के आभूषणों के साथ अन्य कीमती सामान और एक मोबाइल चोरी कर लिया।
विज्ञापन

सुबह जब गृहस्वामी ने कमरे में सामान बिखरा देखा तो घटना की सूचना थाना ऊसराहार पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed