फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Thief crossed lakhs of rupees kept in the bag

अहिंसा के संदेश के साथ निकली भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा

Thu, 14 Apr 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Thief crossed lakhs of rupees kept in the bag
प्राचीन रथ पर विराजमान श्रीजी - फोटो : ETAWAH
इटावा। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह जिनालयों में पूजा पाठ हुआ। इसके बाद भगवान की भव्य शोभायात्रा निकली गई। लोगों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा का शोभायात्रा का स्वागत किया। अभिषेक के बाद श्रीजी को मंदिर में विराजमान किया गया।
विज्ञापन

श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर करनपुरा से निकली शोभायात्रा में सबसे आगे ऊंट और घोड़े पर सवार लोग अहिंसा का संदेश दे रहे थे। केसरिया झंडा, अहिंसा परमो धर्म बैनर के साथ जिओ और जीने दो का संदेश देने वाली झांकी में भगवान महावीर और आचार्य विद्या सागर आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे। पुरूरवा भील, भरत बाहुबली, संसार दर्शन, माता त्रिशला की झांकियां भी शामिल रहीं। जिनवाणी माता को नीतू जैन लिए थीं और नवीन रथ पर श्रीजी को लेकर अभय जैन बैठे थे।
विज्ञापन

सारथी महेंद्र जैन एवं सम्मी जैन बने। पीछे नेमीनाथ नाग सैया, मां पदमावती रथ, कैलाश पर्वत, छीर सागर के जल से भगवान का अभिषेक, भारत माता का संदेश, कारागार में रचित भक्ताबर की महिमा की झांकियां शामिल रहीं। लोगों ने प्राचीन रथ पर विराजमान श्रीजी के रथ की आरती उतारी। रथ पर ख्वासी के रूप में महावीर जैन, सारथी अनिल जैन एवं मुनीम की भूमिका नवल जैन नजर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा करनपुरा, छैराहा, पचराहा, राजागंज, नगर पालिका चौराहा, पक्की सराय, तिकोनिया, नौरंगाबाद, साबितगंज तिराहा, तहसील चौराहा, महावीर चौराहा, राजागंज होते लौटकर करनपुरा में समापन हुआ। 24 से अधिक स्थानों पर फूलों की वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। शीतल जल, लस्सी भी बांटी गई। सराय शेख निवासी प्रशांत जैन ने लोगों का सेवा सत्कार किया।
आज होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत 15 अप्रैल को नगर की विभिन्न महिला मंडलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन छैराहा स्थित बद्री प्रसाद धर्मशाला में किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 6.30 बजे शुरु होगा। जिसमें महिलाएं, युवतियां एवं युवा कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान उपहार कूपनों का लक्की ड्रा निकाला जाएगा। यह जानकारी समिति के प्रवक्ता नितिन जैन ने दी है।
फोटो संख्या-25- जसवंतनगर में निकाली गई रथ यात्रा में शामिल जैन धर्मावलंबी।
जसवंतनगर में पहली बार निकली शोभायात्रा
जसवंतनगर। नगर में पहली बार महावीर जयंती पर रथ यात्रा लुधपुरा स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर से निकाली गई। सुबह छह बजे से जन्म कल्याणक कार्यक्रम शुरू हुए। भगवान का जल और दुग्धाभिषेक हुआ। रथ के लिए परंपरागत बोलियां लगाईं गयीं। जिनमे खवासी की बोली रमेश चन्द्र जैन, सौधर्म इंद्र की निकेतन जैन, नन्दन जैन,सौरभ जैन आदि ने प्राप्त की। खजांची की पंकज जैन और सारथी की अरविंद जैन को मिली। ठीक नौ बजे भगवान की मूर्ति को जयजयकार के बीच मंदिर से रथ पर विराजित कराया गया। अध्यक्ष देवेंद्र कुमारजैन, प्रवीण जैन पिंटू, विनोद जैन निक्का , सत्यप्रकाश जैन, सत्येंद्र जैन आदि नेतृत्व कर रहे थे। नदीपुल, सदर बाजार, लोहामंडी होता रथ जैन मोहल्ला में जब मंदिर पर पहुंचा, तो जोरदार पुष्प वर्षा की गई। विद्यार्थी परिषद की समर्पण शाखा ने लोगों को शर्बत पिलाया। प्रदीप जैन, सत्येंद्र जैन,योगेंद्र जैन, सुरेंद्र जैन,शिवकांत जैन, आराध्य जैन, मणिकांत जैन आदि शामिल रहे।

भरथना संवाद के अनुसार मोहल्ला ब्रजराज नगर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पूजन व अभिषेक किया गया। सुरेश जैन, नीरज जैन, कुलदीप जैन रिंकू, सौरभ जैन सोनू, पंकज जैन दीपू, शिवम जैन मौजूद रहे।

शोभायात्रा में शामिल जैन समाज की महिलाएं व युवतियां

शोभायात्रा में शामिल जैन समाज की महिलाएं व युवतियां- फोटो : ETAWAH

रथयात्रा में शामिल महिलाएं

रथयात्रा में शामिल महिलाएं- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed