फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   They used to convert the cheated money through online game apps.

Etawah News: ऑनलाइन गेम एप के जरिए ठगी का रुपये करते थे कनवर्ट

Sun, 26 Apr 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
They used to convert the cheated money through online game apps.
इटावा। साइबर ठग भाइयों ने पूछताछ में बताया कि सतीश पानीपत में एक पानी के प्लांट में नौकरी करता था। वह करीब तीन साल तक वहां रहा था। आरोपी ने बताया कि वह ऑनलाइन वेटिंग गेम एप चलाते थे। उसके जरिए अन्य ठगों से आने वाली बड़ी रकम को गेमिंग ऐप से आना दिखाकर रुपये को कनवर्ट कर देते थे। इसके बाद वह क्रिप्टो करेंसी और गोल्ड में निवेश करके उस रुपये कर देते थे। कई बार बड़ी रकम कई अन्य लोगों के खातों से गिरवाकर कई चरणों के बाद अपने खाते में गिरवाकर उसे चेक और एटीएम के माध्यम से निकलवा लेते थे। अभी वह 82 लॉटरी एप के जरिए रुपये कनवर्ट कर रहे थे। दो खातों से 5,01,346, 4,47,117 रुपये व क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज में 43,89,000 रुपये, बाई बिट में 1,49,000 रुपये, जेएआर ऐप में 1,43,830 रुपये पुलिस को मिले हैं। अन्य खातों में करीब 4,27,749 रुपये भी मिले हैं।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला है कि चारों भाइयों के कुल लगभग 40 खाते ब्लॉक कराए गए हैं जिनमें ठगी की धनराशि गिरी थी। इनमें से अकेले सतीश के खिलाफ ही एनसीआरपी पोर्टल पर 20 शिकायतें विभिन्न यूपी, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में दर्ज हैं। इनमें से दो एफआईआर यूपी में दर्ज हैं। एक नोएडा में 59,50,000 रुपये की ठगी और बरेली साइबर थाने में 91,60,000 रुपये की ठगी की प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed