फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   There were 31 complaints in Tehsil Day

तहसील दिवस में आईं 31 शिकायतें

Tue, 18 Aug 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 18 Aug 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
There were 31 complaints in Tehsil Day

डीएम की अध्यक्षता में सैंफई तहसील सभागर में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर कुल 31 शिकायतें आईं। हालांकि मौके पर निस्तारण किसी का नहीं हुआ। तहसील दिवस के बाद डीएम ने तहसील भवन का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


तहसील दिवस में आईं कुल 31 शिकायतों में राजस्व विभाग की 13, चकबंदी विभाग की पांच, जल निगम की छह, पंचायतराज विभाग की तीन, खंड विकास की दो, एवं नलकूप, लोक निर्माण तथा मंडी समिति इटावा की एक-एक रहीं। डीएम नितिन बंसल ने संबंधित विभागों को शिकायतें सौंपते हुए उनका जल्द से जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


तहसील दिवस के बाद डीएम डा नितिन बंसल ने एसएसपी मंजिल सैनी के साथ तहसील भवन, निरीक्षण कक्ष देखे। एसडीएम को भवन में साफ  सफाई एवं निरीक्षण कक्ष की साज सज्जा के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील दिवस में सीडीओ डा. अशोक चंद्र, सीएमओ डा. राजकुमार नैय्यर, एसडीएम सैफई सियाराम मौर्य, जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार, सीओ अरुण दीक्षित आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed