फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   There was hesitation in taking God's name, now people are free

Etawah News: भगवान का नाम लेने में था संकोच, अब लोग हैं स्वतंत्र

Wed, 13 Sep 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 13 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
There was hesitation in taking God's name, now people are free
जसवंतनगर। पिछली सरकारों में भगवान राम का नाम लेने में भी संकोच था, लेकिन अब लोग स्वतंत्र हैं। किसी भी तरह का डर भय नहीं है, यह भाजपा की देन है। यह बात भाजपा एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को गांव कैस्त में मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच कही।
विज्ञापन

बताया कि प्रधानमंत्री मोदी तथा योगी की सरकार में गरीबों को आवास, शौचालय तथा रोजगार मिल रहे, देश की सीमा भी सुरक्षित है। पाकिस्तान को भी उसको घर में ही हैसियत दिखा देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि पहले सपा के राज में मुख्यमंत्री माफियाओं के यहां हाजिरी लगाने जाते थे। अब ऐसा नहीं है, बल्कि अब माफिया जेल की सलाखों के पीछे हैं या मिट्टी में मिल गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब यादव समाज के लोग भी देश हित में भाजपा के साथ खड़े हैं। कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह चुनाव में जुट जाएं और घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों को बताकर उनकी समस्याएं सुनें तथा समाधान कराएं। उन्होंने जसवंतनगर विधान सभा क्षेत्र में सभी बूथों पर बूथ गठन, बूथ समिति व पन्ना प्रमुख को तैयार करने के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को लोकसभा संयोजक प्रदीप राज चौहान, विधानसभा प्रभारी रमाकांत शर्मा, विधानसभा संयोजक विवेक शाक्य ने भी संबोधित किया। इस दौरान विधानसभा विस्तारक जॉनी राघव, रमेश राजपूत, जितेंद्र जैन हैप्पी, डॉ. राज बहादुर,गोविंद शर्मा, महेश गुप्ता, सुग्रीव धाकरे, अजय यादव, हाशिम अंसारी, राहुल राज, लज्जाराम प्रजापति, विजय शाक्य, जितेंद्र तोमर, अस्मित यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन अजय यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed