फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   There was a fight between the parents, the mother hanged

मम्मी-पापा में झगड़ा हुआ, मम्मी ने लगा ली फांसी

Fri, 19 Feb 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
There was a fight between the parents, the mother hanged
इकदिल। ग्राम अड्डा हरौली स्थित खेत में शुक्रवार शाम महिला (35) ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने महिला का शव लटका देख जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। बेटी ने पुलिस को बताया कि माता-पिता के झगड़े के बाद घटना हुई है।
विज्ञापन

इकदिल के ग्राम अड्डा हरौली निवासी नरेश दिल्ली में हलवाई का काम करता है। शुक्रवार को नरेश की पत्नी पुष्पा खेत में जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। शाम को घर नहीं लौटने पर परिजनों व ग्रामीणों ने महिला की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन

तभी ग्राम अड्डा हरौली स्थित खेत में पेड़ से महिला का शव लटका देख ग्रामीणों ने जानकारी परिजनों को दी। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके से पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने ग्रामीणों व मृतका के बच्चों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की बड़ी बेटी ने बताया कि पिता तीन दिन पहले दिल्ली से घर आए थे। तब से मम्मी-पापा में झगड़ा हो रहा था। सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया गृहकलह के चलते महिला के खुदकुशी करने की बात पता चली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed