फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   There was a dispute over the occupation of government land, firing spread panic.

Etawah News: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ था विवाद, फायरिंग से फैली थी दहशत

Sat, 07 Feb 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
There was a dispute over the occupation of government land, firing spread panic.
- मुख्य आरोपी प्रेम बाबू की पत्नी घटना के समय थीं प्रधान
विज्ञापन

- वारदात के बाद नगला विशुन गांव में तैनात की गई थी पीएसी

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/जसवंतनगर। 15 साल पहले बलरई थाना क्षेत्र के गांव विशुन में सरकारी जमीन पर कब्जे के विरोध में हत्या की गई थी। मुख्य आरोपी प्रेम बाबू की पत्नी प्रधान थी और उसने तालाब के पास वाली जमीन को जुतवा दिया था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था और छुन्नालाल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। रात में कई राउंड फायरिंग होने से गांव में दहशत फैल गई थी। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात की गई थी।


गांव के तालाब किनारे पड़ी सरकारी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गांव के कई लोगों ने तत्कालीन जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। इसमें मृतक छुन्नालाल भी शामिल था। वारदात के दिन ही लेखपाल ने जमीन की पैमाइश कराई थी। इस दौरान प्रधान पति प्रेमबाबू ने उक्त जमीन का बैनामा होने का दावा किया था, लेकिन कोई कागजात नहीं दिखा सके थे। पैमाइश के बाद प्रेमबाबू ने जमीन जुतवा दी थी। इसके बाद ही तनाव बढ़ गया था। रात में विरोध करने छुन्नालाल पहुंच थे तो गोलियां चलनी शुरू हो गई थीं। करीब डेढ़ घंटे तक कई राउंड फायरिंग होने से दहशत फैल गई थी। बताते हैं कि उस समय विवाद को देखते हुए दो सिपाही पहले से तैनात किए गए थे, जो वारदात को नहीं रोक सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed